cm nitish kumar order for recruitment of teachers in bihar soon बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात, शिक्षक नियुक्ति परीक्षा जल्द कराने का आदेश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात, शिक्षक नियुक्ति परीक्षा जल्द कराने का आदेश

सीएम नीतीश ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित कराने का आदेश जारी कर दिया है। सीएम नीतीश ने खुद एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि इस परीक्षा में महिलाओं को आरक्षण का लाभ भी मिलेगा।

Wed, 16 July 2025 11:54 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने दी बड़ी सौगात, शिक्षक नियुक्ति परीक्षा जल्द कराने का आदेश

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को रोजगार की बड़ी सौगात दी है। सीएम नीतीश ने शिक्षकों की नियुक्ति के लिए जल्द से जल्द परीक्षा आयोजित कराने का आदेश जारी कर दिया है। सीएम नीतीश ने खुद एक्स पर इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि इस परीक्षा में महिलाओं को आरक्षण का लाभ भी मिलेगा।

सीएम नीतीश कुमार ने एक्स पर बताया, ‘हमने शिक्षा विभाग को कहा है कि सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की रिक्तियों की गणना तुरंत कर ली जाए और इस पर नियुक्ति के लिए TRE 4 की परीक्षा शीघ्र लेने की कार्रवाई की जाए। राज्य सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि नियुक्तियों में 35 प्रतिशत महिलाओं के लिए आरक्षण का लाभ बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बारिश कांवरियों की राह में बनी बाधा, बद्दुआ नदी उफनाई; देखें तस्वीरें
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का रोजगार वाला दांव, पटना में जॉब फेयर का ऐलान
ये भी पढ़ें:बिहार में बह गया पुल और रेलवे ट्रेक पर गिरा मलबा, बारिश ने ला दी तबाही

यहां आपको बता दें कि इसी साल जनवरी के महीने में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने एक एक्स पोस्ट में बताया था कि चौथे चरण में 80 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होने वाली है। उन्होंने बताया था कि यह नियुक्ति चुनाव से पहले कर ली जाएगी। यह भी जानकारी सामने आई थी कि टीआरई-3 में करीब 20 हजार से ज्यादा पद खाली रह गए थे। इन रिक्त पदों को भी टीआरई -4 में शामिल कर लिया जाएगा।

यह भी बता दें कि बीपीएससी टीआरआई-4 में टीआरआई 1,2 और 3 जैसी ही योग्यता जरुरी मापदंड होगी। इसके तहत प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए 12वीं पास होने के साथ डीएलडी होना जरूरी है। इसी तरह मिडिल स्कूल के लिए ग्रेजुएट होने के साथ-साथ उम्मीदवार का डीएलडी होना चाहिए। माध्यमिक शिक्षक के लिए ग्रेजुएशन के साथ-साथ डीएलडी/बीएड जरुरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले कांग्रेस का रोजगार वाला दांव, पटना में जॉब फेयर का ऐलान
ये भी पढ़ें:अमृत भारत शाम 4.30 बजे पटना स्टेशन से खुलेगी, दो ट्रेनों का टाइम टेबल तैयार
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद रनवे से आगे निकला विमान, बाल-बाल बचे 173 यात्री
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।