Class four student consume liquor in begusarai school think it is cold drink बिहार के स्कूल में शराब की खेप, चौथी के छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी ली और फिर.., Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के स्कूल में शराब की खेप, चौथी के छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी ली और फिर..

विद्यालय के एचएम मो. मुरसलीन ने बताया कि स्कूल में छुट्टी के बाद वे घर के लिए निकल गए थे। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें विद्यालय के शौचालय में भारी मात्रा में शराब रखे जाने तथा चौथी कक्षा के छात्र की हालत बिगड़ने की सूचना दी गई थी।

Tue, 7 April 2026 08:54 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, बछवाड़ा, बेगूसराय
share
बिहार के स्कूल में शराब की खेप, चौथी के छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी ली और फिर..

शराबबंदी वाले राज्य बिहार में शराब से जुड़े मामले खत्म नहीं हो रहे हैं। हाल ही में मोतिहारी जिले में जहरीला शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग अब भी अस्पताल में भर्ती हैं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने हाल ही में दावा किया कि राज्य में अवैध शराब का कारोबार 40 हजार करोड़ तक पहुंच गया है। अब समस्तीपुर जिले के शिशवा प्राथमिक विद्यालय के पुराने जर्जर शौचालय से सोमवार की दोपहर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। शराब की बरामदगी तब हुई, जब इस विद्यालय की चौथी कक्षा के एक बच्चे ने शराब को कोल्ड ड्रिंक समझ पी ली। छात्र की हालत बिगड़ने तथा उसके मुंह से शराब की गंध आने पर स्कूल में शराब की खोजबीन शुरू कर दी गई।

खोजबीन के दौरान स्कूल के पुराने शौचालय में 12 कार्टन शराब मिली। शिक्षकों ने मामले की सूचना बछवाड़ा थाने की पुलिस को दी। पुलिस ने स्कूल पहुंच कर शराब जब्त कर ली। इधर, छात्र की हालत बिगड़ते देख उसके परिजनों ने उसका तत्काल उपचार करवाया। विद्यालय के एचएम मो. मुरसलीन ने बताया कि स्कूल में छुट्टी के बाद वे घर के लिए निकल गए थे। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा उन्हें विद्यालय के शौचालय में भारी मात्रा में शराब रखे जाने तथा चौथी कक्षा के छात्र की हालत बिगड़ने की सूचना दी गई थी। पुलिस विद्यालय पहुंचकर शराब को जब्त कर थाने ले गई। विद्यालय के शौचालय में शराब रखने वाले व्यक्ति को पुलिस चिह्नित कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता या रेनकोट रखें साथ, बिहार में आज आंधी और बरसात; जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:पति को जहर खिला मारा, कमरे में ही जलाने की भी कोशिश; बिहार में पत्नी पर आरोप

1416 लीटर शराब के साथ एक गिरफ्तार

इधर बेगूसराय में ही मद्य निषेध विभाग की टीम द्वारा गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई है तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सिमरिया गोलम्बर के समीप एनएच-31 पर सोमवार को मद्य निषेध विभाग की टीम द्वारा एक पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 161 कार्टन विदेशी शराब बरामद की गई।

इसकी कुल मात्रा 1416.600 लीटर पाई गई। प्राथमिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि शराब झारखंड से तस्करी कर बेगूसराय लाई जा रही थी। मौके से वाहन चालक पनसल्ला निवासी राज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार चालक के अतिरिक्त वाहन स्वामी व अन्य फरार अभियुक्तों गौरव कुमार, शुभम ठाकुर सहित अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब तक 10 मरे;14 अस्पताल में
ये भी पढ़ें:पत्नी ने छोड़ा, लड़की के चक्कर में बेची जमीन; किडनी बेचने वाले आयुष की कहानी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।