ten people dead in motihari Turkaulia poisonous liquor case 14 people are admitted in hospital मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब तक 10 मरे; 14 लोगों का इलाज जारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब तक 10 मरे; 14 लोगों का इलाज जारी

मोतिहारी शराब कांड : वहीं, दो आरोपित कन्हैया यादव और सुनील साह ने सोमवार को मोतिहारी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर जहरीली स्प्रिट की सप्लाई का आरोप है। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में जुटी है।

Tue, 7 April 2026 06:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, मोतिहारी
share
मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, अब तक 10 मरे; 14 लोगों का इलाज जारी

मोतिहारी शराब कांड : बिहार के मोतिहारी जिले के तुरकौलिया शराबकांड में तीन दिनों से निजी अस्पताल में भर्ती बालगंगा निवासी लड्डू साह की सोमवार देर शाम मौत हो गई। वह बीते तीन दिनों से वेंटिलेटर पर था। इसके साथ ही इस कांड में मृतकों की संख्या 10 हो गई है। वहीं, दो आरोपित कन्हैया यादव और सुनील साह ने सोमवार को मोतिहारी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। दोनों पर जहरीली स्प्रिट की सप्लाई का आरोप है। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तैयारी में जुटी है।

मामले में पुलिस अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में अभियान चला रही है। इस बीच शराब के सेवन से बीमार 13 लोगों को बीते दो दिनों में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सदर अस्पताल में फिलहाल 14 लोगों का इलाज हो रहा है। न्यायालय में सरेंडर करने वाला तस्कर कन्हैया यादव पीपराकोठी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव का निवासी है, जबकि सुनील शाह तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया का रहनेवाला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में आज गरज-चमक, बारिश और ओले; तापमान भी गिरेगा, आगे कैसा रहेगा मौसम
ये भी पढ़ें:महिला मित्रों के लिए जमीन कैसे खरीदी, SDPO गौतम से ईओयू ने पूछे कई सवाल

कोर्ट में सरेंडर करने के बाद दोनों सप्लायरों से सदर-1 डीएसपी दिलीप कुमार ने पूछताछ की। इसमें कई अहम खुलासे हुए हैं। डीएसपी ने बताया कि कोर्ट में आत्मसमर्पण करने वाले दोनों सप्लायरों को रिमांड पर लिया जाएगा। जल्द ही न्यायालय के आदेश पर उन्हें रिमांड पर लेकर स्प्रिट सप्लाई के राज से पर्दा उठाया जाएगा।

छापेमारी और जागरूकता अभियान जारी

डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस दबिश के कारण ही दोनों ने सरेंडर किया है। वर्तमान में तुरकौलिया, रघुनाथपुर और आसपास के क्षेत्रों के चंवर, नहर, बांसवारी व बगीचों में सघन सर्च अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही पुलिस लोगों को शराब का सेवन न करने के लिए जागरूक भी कर रही है।पुलिस स्प्रिट सप्लाई करने वाले चेन से जुड़े लोगों को चिह्नित कर लगातार कार्रवाई कर रही है। सप्लाई चेन में संलिप्त तस्करों की कड़ियां लगातार जुड़ रही हैं।

मृतकों के परिजनों ने कराया था नामजद केस

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि प्रभावित क्षेत्रों में जहरीली स्प्रिट की सप्लाई इन्हीं दोनों आरोपितों ने की थी। हरदिया निवासी मृतक हरिलाल भगत और परसौना निवासी मृतक प्रमोद यादव के परिजनों ने थाने में अलग-अलग आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसमें इन दोनों को नामजद किया गया था। दो दिन पूर्व ही पुलिस ने सुनील शाह के पुत्र गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम आवास योजना: बिहार में 8 लाख मकान अब तक नहीं बने, सात साल पहले हुआ था सर्वे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।