chirag paswan touches feet of uncle pashupati paras Seeks blessings khagaria फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

चिराग पासवान की मुलाकात अपने चाचा पशुपति पारस से हुई। अपने चाचा को देखते ही चिराग पासवान ने उनके पैर छू लिए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के कुछ पल के लिए क्या बातचीत हुई...इसका पता नहीं चल सका है।

Tue, 24 March 2026 12:26 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, खगड़िया
share
फिर एक होंगे चाचा-भतीजा? पशुपति पारस के पैर छूकर चिराग पासवान ने लिया आशीर्वाद

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में चिराग पासवान अपने चाचा पशुपति पारस के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं। यहां बता दें कि पार्टी और परिवार में काफी पहले ही टूट हो चुकी है। जिसके बाद से पशुपति पारस और चिराग पासवान दोनों ही अलग हो गए थे। लेकिन अब यह तस्वीर सामने आने के बाद यह कयास लगाए जाने लगे हैं क्या अब एक बार फिर चाचा-भतीजा एक होंगे? दरअसल बिहार में खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड अन्तर्गत शहरबन्नी स्थित अपने पैतृक गांव पहुंचकर सोमवार को लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान अपने दिवंगत चचेरे चाचा अर्जुन पासवान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने सबसे पहले अपने पिता रामविलास पासवान एवं अपने पूर्वजों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

इसके पश्चात उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए अपने चाचा अर्जुन पासवान जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वे कुछ समय तक शोकाकुल परिवार के साथ रहे। परिवार के सदस्यों से मिलकर उनका हाल-चाल जाना। साथ ही उन्होंने बड़ी मां राजकुमारी देवी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। केन्द्रीय मंत्री ने अपने चचेरे चाचा अर्जुन पासवान के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में दंपती को कार ने कुचल मार डाला, SP के वाहन से टक्कर की चर्चा; हंगामा
ये भी पढ़ें:बिहार में डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

इसी दौरान चिराग पासवान की मुलाकात अपने चाचा पशुपति पारस से हुई। अपने चाचा को देखते ही चिराग पासवान ने उनके पैर छू लिए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों के कुछ पल के लिए क्या बातचीत हुई...इसका पता नहीं चल सका है। जिसके बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि चाचा-भतीजे के रिश्तों के बीच पड़ी बर्फ पिघल सकती है।

वही सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि श्रद्देय अर्जुन पासवान का निधन समाज और परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। इस दुख की घड़ी में वे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं उनके परिवार के साथ पूरी मजबूती से खड़े हैं। परिवार को सदैव उनके साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

बिहार में नई सरकार पर क्या बोले थे चिराग पासवान

लोजपा (रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने बिहार की नई सरकार के स्वरूप पर कहा है कि इसको लेकर एनडीए के सभी दलों के बीच मोटा-मोटी सहमति बन गयी है। बहुत जल्द औपचारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।

पटना पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट पर मीडिया से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से जुड़े सवाल पर कहा था कि गृहमंत्री के तौर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बड़ी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। आने वाले समय में उनका मॉडल दिखेगा, यह समय ही बताएगा। सरकार जिसके भी नेतृत्व में बने, उसमें नीतीश जी का अनुभव और मार्गदर्शन जरूर रहेगा। साफ शब्दों में कहा कि उनकी प्राथमिकता यह है कि बिहार का अगला सीएम भाजपा का हो। हाजीपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि मैं मुख्यमंत्री बनने की रेस में नहीं हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी से रेलवे ट्रैक पकड़ बिहार आ रहे 3 मजदूरों को ट्रेन ने रौंदा, मौत से कोहराम
ये भी पढ़ें:बिहार में महिलाओं के 10-10 हजार रुपये अटके, महिला रोजगार योजना में पेच

इस मौके पर लोक जनशक्ति पार्टी ( रामविलास) प्रदेश अध्यक्ष अशरफ अंसारी, परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, सिमरी बख्तियारपुर के विधायक संजय सिंह, बख्तियारपुर के विधायक अरुण शाह, गरौली के विधायक विष्णुदेव पासवान, युवा लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे, लोजपा प्रदेश सचिव सह सांसद प्रतिनिधि डॉ पवन जायसवाल, लोजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा, आईटी सेल के जिलाध्यक्ष निशांत कुमार, किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बुद्धन पासवान, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्वेता शबनम, एससी/एसटी के जिलाध्यक्ष रामविलास पासवान, लेबर सेल के जिलाध्यक्ष रामतनिक मंडल के अलावा पार्टी नेता मनीष कुमार, नवीन पासवान, रामप्रीत कुमार, चंदन सिंह, अभिषेक कुमार, राजीव कुमार आदि थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।