SVU raid at Deputy Development Commissioner brajesh kumar house and office in sheohar disproportionate assets बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

विशेष निगरानी इकाई की टीम ने विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई बेतिया, सीतामढ़ी और शिवहर में आरोपी के सरकारी कार्यालयों और आवासीय परिसरों में की जा रही है।

Tue, 24 March 2026 09:47 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में एक डिप्टी कमिश्नर के कई ठिकानों पर एक साथ रेड पड़ी है। दरअसल विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने शिवहर के उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी पदाधिकारी बृजेश कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि बृजेश कुमार ने अपने सेवा काल के दौरान विभिन्न पदों पर रहते हुए अवैध तरीके से करीब 1 करोड़ 84 लाख 32 हजार 900 रुपये की संपत्ति अर्जित की, जो उनके ज्ञात आय स्रोतों से अधिक है।

विशेष निगरानी इकाई की टीम ने विशेष न्यायाधीश, निगरानी, पटना द्वारा जारी सर्च वारंट के आधार पर एक साथ कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की है। यह कार्रवाई बेतिया, सीतामढ़ी और शिवहर में आरोपी के सरकारी कार्यालयों और आवासीय परिसरों में की जा रही है। फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी से रेलवे ट्रैक पकड़ बिहार आ रहे 3 मजदूरों को ट्रेन ने रौंदा, मौत से कोहराम
ये भी पढ़ें:बिहार में महिलाओं के 10-10 हजार रुपये अटके, महिला रोजगार योजना में पेच

कार्यपालक अभियंता के घर पड़ी थी रेड

आपको बता दें कि अभी हाल ही में ईओयू ने बिहार एक धनकुबेर इंजीनियर पर भी कड़ी कार्रवाई की थी। मधुबनी जिले के जयनगर में तैनात बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मनोज कुमार रजक के घर रेड पड़ी थी। यह जानकारी सामने आई थी कि 17 साल की अपनी सेवा में उन्होंने करीब 100 करोड़ की दौलत अर्जित की थी।

जांच में इंजीनियर मनोज रजक के बिहार के कई जिलों के अलावा नेपाल और बंगाल में भी संपत्ति होने के प्रमाण मिले थे। मनोज कुमार और उनके रिश्तेदारों के नाम पर सिलीगुड़ी, दरभंगा, सुपौल और अरिया में करीब 17 जमीन होने की जानकारी सामने आई थी।

यह भी पता चला था कि इंजीनियर मनोज रजक के पार्टनरशिप में दार्जिलिंग में चाय बगान है। उनके भाई के नाम पर सुपौल में एक गैस एजेंसी भी है। कार्यपालक अभियंता ने नेपाल के सुनसरी जिले में अपनी एक महिला मित्र के लिए मकान का निर्माण भी कराया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिना तलाशी पटना हाईकोर्ट में नो एंट्री, वकील और मुंशी को दिखाना होगा पहचान पत्र
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।