couple crushed by car during morning walk in bihar begusarai बिहार में मॉर्निंग वॉक कर रहे दंपती को कार ने कुचल मार डाला, SP के वाहन से टक्कर की चर्चा; खूब हंगामा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में मॉर्निंग वॉक कर रहे दंपती को कार ने कुचल मार डाला, SP के वाहन से टक्कर की चर्चा; खूब हंगामा

हालांकि, पुलिस इस संबंध में कुछ भी नहीं बोल रही है। इधर, हादसे में दंपती की मौत की खबर सुनते ही परिजन व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की भयावहता को देख आक्रोशित हो उठे और सड़क को जाम कर दिया।

Tue, 24 March 2026 11:54 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, साहेबपुरकमाल, बेगूसराय
share
बिहार में मॉर्निंग वॉक कर रहे दंपती को कार ने कुचल मार डाला, SP के वाहन से टक्कर की चर्चा; खूब हंगामा

बिहार में सुबह के वक्त सड़क पर टहल रहे एक कपल को तेज रफ्तार कार ने कुचल कर मार डाला। बेगूसराय जिले के साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र में मोहनपुर-श्रीनगर ढाला के समीप एनएच 333बी पर सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने मार्निंग वॉक कर रहे दंपती को रौंद डाला जिससे दंपती की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं, कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गये।हादसे के दौरान कार का एयरबैग खुल जाने के कारण कार सवार की जान बची। मृतक दंपती की पहचान श्रीनगर गांव के वार्ड संख्या 10 निवासी स्व. लक्ष्मण यादव के 55 वर्षीय पुत्र नथुनी यादव व उनकी 52 वर्षीया पत्नी इंदु देवी देवी के रूप में की गयी।

हादसा इतना भयानक था कि मृतकों के शरीर क्षत-विक्षत हो गये। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग आनन-फानन में दंपती के पास पहुंचे लेकिन तब तक दंपती दम तोड़ चुके थे। वहीं, कुछ लोगों ने कार में सवार दो लोगों को पकड़ लिया जबकि अन्य सवार फरार हो गये। लोगों के बीच चल रही चर्चा के मुताबिक उक्त कार लखीसराय पुलिस अधीक्षक की बतायी जा रही थी। हालांकि, पुलिस इस संबंध में कुछ भी नहीं बोल रही है। इधर, हादसे में दंपती की मौत की खबर सुनते ही परिजन व सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और हादसे की भयावहता को देख आक्रोशित हो उठे और सड़क को जाम कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU
ये भी पढ़ें:यूपी से रेलवे ट्रैक पकड़ बिहार आ रहे 3 मजदूरों को ट्रेन ने रौंदा, मौत से कोहराम

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सिंटू कुमार दल-बल के साथ मौक़े पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सबसे पहले ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए दो कार सवार को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। इसके बाद लोगों से जाम समाप्त करने का अनुरोध किया लेकिन लोग पकड़े गए लोगों की पहचान बताने की मांग करने लगे। काफी समझाने-बुझाने के बाद भी आक्रोशित ग्रामीण व परिजन कार सवार लोगों की पहचान बताने व एनएच 333बी पर गांव के ढाला के समीप स्पीड ब्रेकर व बैरिकेडिंग की मांग पर अड़े रहे।

लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन को अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। लोगों का कहना था कि जब से श्रीकृष्ण सेतु और उसका एप्रोच पथ एनएच 333बी बना है, तब से लेकर अब तक दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है। एनएच 333बी के किनारे बसे गांव के लोग हर हादसे के बाद स्पीड ब्रेकर और बैरिकेडिंग की मांग करते रहे हैं लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं देता है। हादसे के बाद पुलिस भी केवल आश्वासन देकर चली जाती है।

जाम से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी लंबी लाइन

जाम के दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गयी। कई घंटे जाम के कारण यातायात डीसपी सहित बीडीओ रवि सिन्हा मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने लगे। काफी मशक्कत के बाद एक-डेढ़ बजे लोग जाम समाप्त करने पर राजी हुए। तब पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में महिलाओं के 10-10 हजार रुपये अटके, महिला रोजगार योजना में पेच
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।