Chirag name of Bihar hope LJP R posters in Patna wishing Paswan to be CM बिहार की उम्मीद का नाम है चिराग; पटना में लगे लोजपा-आर के पोस्टर, पासवान से सीएम वाली चाहत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार की उम्मीद का नाम है चिराग; पटना में लगे लोजपा-आर के पोस्टर, पासवान से सीएम वाली चाहत

पटना में चौक चौराहों पर चिराग पासवान के पोस्टर लगा दिए गए। पार्टी नेता इमाम गजाली की ओर से लगाए गए पोस्टर में कहा गया है कि बिहार की उम्मीद का नाम चिराग है।

Mon, 2 June 2025 12:45 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार की उम्मीद का नाम है चिराग; पटना में लगे लोजपा-आर के पोस्टर, पासवान से सीएम वाली चाहत

चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की आहट मात्र से सियासत बेहद गर्म हो गई है। पार्टी प्रभागी अरुण भारती की ट्वीट और चिराग पासवान के बयान के बाद राजधानी पटना में पोस्टर लगाए गए हैं। चिराग पासवान को शेखपुरा से चुनाव लड़ने का न्योता भी दिया गया है। पार्टी ने इमाम गजाली ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से जो उम्मीदें जताई है वह किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री से की जाती है। कहा गया है कि बिहार में नौकरी देने, पलायन रोकने, स्वास्थ्य सेवाओं को अपटूडेट करने जैसे काम चिराग पासवान ही कर सकते हैं।

रविवार को चिराग पासवान के विधानसभा चुनाव लड़ने पर पार्टी की ओर से ठोस संकेत दिए गए। अगले दिन सोमवार को राजधानी पटना में चौक चौराहों पर चिराग पासवान के पोस्टर लगा दिए गए। पार्टी नेता इमाम गजाली की ओर से लगाए गए पोस्टर में कहा गया है कि बिहार की उम्मीद का नाम चिराग है। पलायन आप ही रोक सकते हैं। नौकरी रोजगार भी आप ही देंगे। स्वास्थ्य व्यवस्था भी आप ही ठीक करेंगे। बिहार का भविष्य अब आप ही बदलेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए लड़के हैं, जात-पात नहीं करते; चिराग के विधानसभा चुनाव लड़ने पर बोले प्रशांत

पोस्टर में चिराग पासवान को शेखपुरा विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ने का निमंत्रण भी दिया गया है। कहा गया है कि जनता आपका इंतजार कर रही है। आइए अब बिहार और बिहार वासियों की उम्मीदों को संभालिए। बिहार की आवाज सुनने के लिए धन्यवाद।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LJP-R की सीट पर जिसे मन उतारें; चिराग पासवान के बिहार लड़ने को BJP की हरी झंडी

विधानसभा चुनाव के बाद लगे पोस्टर के बड़े सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। इससे पहले चिराग पासवान सीएम आवास जाकर नीतीश कुमार से मिले थे। अगले ही दिन पटना में पोस्टर लगा चिराग पासवान को सीएम बनाने की मांग कर दी गयी है। चिराग की पार्टी भी उन्हें बढ़ा-चढ़ा कर एस्पोजर और इम्पॉर्टेंस दे रही है। राजनीति के जानकारों का यह भी मानना है कि चिराग पासवान को नीतीश कुमार के विकल्प के तौर पर पेश किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विधानसभा चुनाव लड़ने पर चिराग का पहला रिएक्शन, बोले- अगर पार्टी चाहती है तो…
ये भी पढ़ें:बिहार एससी कमीशन में चिराग पासवान के बहनोई और मांझी के दामाद सेट
ये भी पढ़ें:रिजर्व नहीं, जेनरल सीट से चिराग लड़ें चुनाव; अरुण भारती बता रहे लोजपा का प्लान
ये भी पढ़ें:जेनरल सीट से लोकसभा क्यों नहीं लड़े चिराग; राजद वाले बहनोई अनिल साधु बरसे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।