Chirag Paswan first reaction on contesting assembly elections said if the party wants then विधानसभा चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान का पहला रिएक्शन, बोले- अगर पार्टी चाहती है तो..., Bihar Hindi News - Hindustan
More

विधानसभा चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान का पहला रिएक्शन, बोले- अगर पार्टी चाहती है तो...

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलों के बीच चिराग पासवान की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो हम जरूर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन मेरे चुनाव लड़ने से क्या मेरी पार्टी, मेरे प्रत्याशी या गठबंधन को ज्यादा लाभ ये देखना होगा।

Sun, 1 June 2025 07:19 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
विधानसभा चुनाव लड़ने पर चिराग पासवान का पहला रिएक्शन, बोले- अगर पार्टी चाहती है तो...

बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच लोजपा (आर) के अध्यक्ष चिराग पासवान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होने कहा कि अगर पार्टी चाहेगी तो हम जरूर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन मेरे चुनाव लड़ने से क्या मेरी पार्टी, मेरे प्रत्याशी या गठबंधन को ज्यादा लाभ होगा। चिराग ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि आगामी विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव की तरह एनडीए का स्ट्राइक रेट बेहतर रहना चाहिए। कई बार ये देखा गया है कि जब पार्टी के जब बड़े नेता खुद चुनाव लड़ते हैं, तो पार्टी के स्ट्राइक रेट को बेहतर करने में मदद मिलती है, और गठबंधन का प्रदर्शन भी बेहतर होता है।

चिराग के बयान से भी अब लगने लगा है कि वो आगामी विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि सीट कौन सी होगी इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। इससे पहले चिराग के चुनाव लड़ने की चर्चा के बीच लोजपा (आर) के बिहार प्रदेश प्रभारी और जमुई सांसद का अरुण भारती ने बड़ा अपडेट दिया था।

उन्होने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान हमेशा कहते हैं कि उनकी राजनीति बिहार केंद्रित है। उनका विजन 'बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट' एक विकसित और आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प है। यह तभी संभव है जब वे खुद बिहार में रहकर नेतृत्व करेगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेनरल सीट से लोकसभा क्यों नहीं लड़े चिराग; राजद वाले बहनोई अनिल साधु बरसे
ये भी पढ़ें:बिहार एससी कमीशन में चिराग पासवान के बहनोई और मांझी के दामाद सेट
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले झुनझुना आयोग…SC कमीशन में चिराग के जीजा,मांझी के दामाद पर RJD गर्म

भारती ने कहा कि वो प्रदेश प्रभारी के रूप में गांव-गांव गए, तो हर जगह लोगों की एक ही मांग थी कि चिराग पासवान को अब बिहार में बड़ी भूमिका निभाना चाहिए। हाल ही में पार्टी कार्यकारिणी की बैठक में भी सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास हुआ कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में खुद चुनाव लड़ें। इससे पहले चिराग पासवान भी खुद कह चुके हैं कि अब वो बिहार की राजनीति करना चाहते हैं। फर्स्ट बिहार, फर्स्ट बिहारी का नारा बुलंद करने वाले चिराग ने भी चुनाव लड़ने की इच्छा जताई थी। उन्होने कहा था कि जब पार्टी चाहेगी तब विधानसभा में जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।