Bihar BJP President Dilip Jaiswal backs Chirag Paswan plan says LJP R free to field anyone on alloted seats in NDA LJP-R की सीट पर जिसे मन उतारें; चिराग पासवान के बिहार चुनाव लड़ने को BJP की हरी झंडी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

LJP-R की सीट पर जिसे मन उतारें; चिराग पासवान के बिहार चुनाव लड़ने को BJP की हरी झंडी

लोजपा-आर के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के प्लान को एनडीए की अगुआ पार्टी भाजपा ने हरी झंडी दे दी है। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि गठबंधन में मिली सीट पर कोई पार्टी किसे लड़ाती है, उनका मामला है।

Mon, 2 June 2025 12:22 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
LJP-R की सीट पर जिसे मन उतारें; चिराग पासवान के बिहार चुनाव लड़ने को BJP की हरी झंडी

लोक जनशक्ति पार्टी- रामविलास (एलजेपी-आर) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की हरी झंडी मिल गई है। बिहार भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा है कि गठबंधन के घटक दलों अपनी सीटों पर किसे लड़ाते हैं, ये उनका मामला है। बता दें कि चिराग पासवान लगातार बिहार आने की और बिहार की राजनीति करने की बात कर रहे हैं। हालांकि बीते दिनों मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा था कि सीएम पद की वैकेंसी नहीं है लेकिन वो बहुत जल्द बिहार आएंगे क्योंकि वो राजनीति में आए ही बिहार की सेवा करने के लिए हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पटना में पत्रकारों से कहा कि गठबंधन के किसी भी दल को यह स्वतंत्रता है कि वह अपनी सीट का उपयोग किस तरह से करते हैं। इसमें कोई संशय की बात नहीं होनी चाहिए। महागठबंधन सरकार के दौरान जब मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे तब वो कहा करते थे कि भाजपा अब किसी को कंधा नहीं चढ़ाएगी और खुद का मुख्यमंत्री बनाएगी। भाजपा के कई नेता बिहार में अपना मुख्यमंत्री बनाने की चाहत का खुलकर इजहार करते रहे हैं।

चिराग पासवान लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? लोजपा करा रही सर्वे; बोले- बड़े नेता लड़ते हैं तो फायदा होता है

चिराग पासवान की बिहार की राजनीति में उतरने की मंशा को मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के भविष्य में पीछे हटने पर आगे की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। चिराग पासवान की मंशा है कि जब भी मौका आए, तब सीएम बनने की रेस में उनका दावा मजबूत रहे और चुनाव भाजपा और तेजस्वी यादव के बीच ही सीमित ना रहे। बिहार में बदलाव का नारा देकर यात्रा पर यात्रा कर रहे प्रशांत किशोर इस चुनाव में कितना वोट और सीट समेट पाते हैं, ये सबकी जिज्ञासा का विषय है। चिराग पासवान और प्रशांत किशोर के बीच गठबंधन की अटकलें रह-रहकर उड़ती रहती हैं। कल ही प्रशांत किशोर ने चिराग पासवान के बिहार चुनाव लड़ने के प्लान का स्वागत किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नए लड़के हैं, जात-पात नहीं करते; चिराग के विधानसभा चुनाव लड़ने पर बोले प्रशांत
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले प्रशांत किशोर ने मान ली हार? बोले- जनसुराज की जीत की गारंटी नहीं
ये भी पढ़ें:बिहार एससी कमीशन में चिराग पासवान के बहनोई और मांझी के दामाद सेट
ये भी पढ़ें:रिजर्व नहीं, जेनरल सीट से चिराग लड़ें चुनाव; अरुण भारती बता रहे लोजपा का प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।