Mrinal chairman Devendra vice chairman Chirag Paswan brother in law Manjhi son in law set in Bihar SC commission मृणाल अध्यक्ष, देवेंद्र उपाध्यक्ष; एससी कमीशन में चिराग पासवान के बहनोई और मांझी के दामाद सेट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मृणाल अध्यक्ष, देवेंद्र उपाध्यक्ष; एससी कमीशन में चिराग पासवान के बहनोई और मांझी के दामाद सेट

बिहार एससी कमीशन के अध्यक्ष बनाए गए मृणाल पासवान लोजपा आरवी के सुप्रीमो चिराग पासवान के जीजा हैं तो उपाध्यक्ष देवेंद्र मांझी हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी के दामाद हैं।

Sun, 1 June 2025 01:05 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मृणाल अध्यक्ष, देवेंद्र उपाध्यक्ष; एससी कमीशन में चिराग पासवान के बहनोई और मांझी के दामाद सेट

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने कई आयोगों का गठन कर मास्टर कार्ड खेल दिया है। उच्च जाति आयोग, एससी कमीशन, महादलित आयोग मछुआरा आयोग के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों को नामों की घोषणा कर दी गयी है। लेकिन, सबसे अधिक चर्चा एससी कमीशन को लेकर है जिसके गठन में नीतीश कुमार ने एक साथ मोदी कैबिनेट के मंत्री चिराग पासवान और जीतनराम मांझी दोनों को खुश कर दिया है।

बिहार अनुसूचित जाति आयोग में अध्यक्ष के रूप में मृणाल पासवान और उपाध्यक्ष के पद पर देवेंद्र मांझी को सेट किया गया है। नालंदा के संजय कुमार रविदास, पटना के रुबेल रविदास और अजीत कुमार चौधरी, औरंगाबाद के ललन राम,वैशाली के राम नरेश कुमार, भोजपुर के राम ईश्वर रजक और मुंगेर के मुकेश मांझी को सदस्य बनाया गया है। अध्यक्ष बनाए गए मृणाल पासवान लोजपा आरवी के सुप्रीमो चिराग पासवान के जीजा(रामविलास पासवान के दामाद) हैं तो उपाध्यक्ष देवेंद्र मांझी हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी के दामाद हैं। देवेंद्र मांझी तब चर्चा में आए थे जब उन्हें जीतनराम मांझी ने अपना पीए बनाया था। सवाल उठाए जाने के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सवर्ण, महादलित के बाद मछुआरा आयोग का गठन, नीतीश सरकार का चुनावी खेला!

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में शामिल चिराग पासवान और जीतनराम मांझी के कुछ बयान चर्चा में हैं। जीतनराम मांझी ने कई बार यह कहा कि उनकी पार्टी को चालीस सीट दी जाना चाहिए। गया में कार्यकर्ताओं के बीच मांझी ने कहा था कि चालीस पर लड़ेंगे, बीस पर जीतेंगे तब ना सरकार से अपनी बात मनवाने की स्थिति में रहेंगे। सीट शेयरिंग की चर्चा से पहले मांझी के इस बयान से एनडीए के विरोधियों को कटाक्ष का मौका मिल गया। राजद की ओर से कहा गया कि एनडीए में सिर फुटौव्वल शुरू हो गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश सरकार का चुनावी दांव! मनोज महादलित आयोग, देवेंद्र SC कमीशन उपाध्यक्ष बने

इधर चिराग पासवान ने बिहार में अपनी सक्रियता तेज कर दिया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो उनका विधानसभा चुनाव लड़ना तय है, आधिकारिक ऐसान बाकी है। 2020 विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान ने जदयू को काफी नुकसान पहुंचाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनावी मोड में नीतीश; महाचंद्र सवर्ण आयोग शैलेन्द्र ST कमीशन के अध्यक्ष बने
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर आई हॉस्पिटल पर 5 लाख का जुर्माना, उपभोक्ता आयोग का फैसला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।