Chief Minister Samrat Dy CM Vijay Bijendra are millionaire but who is poorer among them in property assets in affidavits तीनों करोड़पति हैं पर इनमें गरीब कौन; सम्राट, विजय और बिजेंद्र के पास कितना पैसा, कितनी संपत्ति?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तीनों करोड़पति हैं पर इनमें गरीब कौन; सम्राट, विजय और बिजेंद्र के पास कितना पैसा, कितनी संपत्ति?

Samrat Choudhary Properties: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव करोड़पति हैं। विधानसभा चुनाव का शपथ पत्र बताता है कि चल-अचल संपत्ति के मामले में तीनों में विजय सबसे गरीब हैं।

Thu, 16 April 2026 09:38 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तीनों करोड़पति हैं पर इनमें गरीब कौन; सम्राट, विजय और बिजेंद्र के पास कितना पैसा, कितनी संपत्ति?

Samrat Choudhary Vijay Choudhary Bijendra Yadav Properties Assets: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव विधानसभा के चुनाव हलफनामा के मुताबिक करोड़पति हैं। तीनों करोड़पति नेताओं में विजय चौधरी सबसे गरीब हैं, जिनके पास अपना और पत्नी का सब मिलाकर तीन करोड़ से ऊपर की संपत्ति है। सम्राट सबसे अमीर हैं, जिनके पास पत्नी और बच्चों का सब कुछ मिलाकर 11 करोड़ से ऊपर की जायदाद है। बिजेंद्र यादव इन तीन नेताओं में 4.05 करोड़ की प्रॉपर्टी के साथ दूसरे नंबर पर हैं। संपत्ति की यह जानकारी इन तीनों नेताओं ने नवंबर में विधानसभा चुनाव के दौरान शपथ पत्र में दी थी।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता सम्राट चौधरी के नेतृत्व में 15 अप्रैल को एनडीए सरकार ने शपथ ली थी, जिसमें उनके साथ जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने डिप्टी सीएम का पद संभाला है। पश्चिम बंगाल, असम समेत अन्य राज्यों के चल रहे चुनाव के 4 मई को आने वाले नतीजों के बाद सम्राट कैबिनेट का विस्तार होगा, जिसमें भाजपा और जदयू के अलावा लोजपा-आर, हम और रालोमो के नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा। इस सरकार में ज्यादातर मंत्रियों के फिर से बनने की संभावना है। जो बदलाव दिखेंगे वह भाजपा और जदयू के ही लिस्ट में हो सकते हैं।

Samrat Choudhary Property: सम्राट चौधरी के पास कितना पैसा, कितनी जमीन, पत्नी की कमाई कितनी?

सम्राट चौधरी के हलफनामा में उनके नाम पर 99.32 लाख की चल संपत्ति हैं, जिसमें 7 लाख की पुरानी बोलेरो जीप, 200 ग्राम सोना, एक खुद की खरीदी राइफल और एक पिता शकुनी चौधरी की दी हुई रिवॉल्वर शामिल है। वेतन और किराया सम्राट की कमाई के जरिया हैं। सम्राट के बैंक में तब 13 लाख थे। उन्होंने करीब 31 लाख म्यूचुअल फंड और रिटायरमेंट फंड में भी निवेश कर रखा है। सम्राट की पत्नी कुमारी ममता वकील हैं। ममता की कमाई का जरिया किराया के साथ ही वकालत है। सम्राट की पत्नी के पास नकद, बैंक और जेवर सब मिलाकर चल संपत्ति 27.89 लाख है। बेटी के पास 41.04 लाख और बेटे के पास 26.08 लाख की चल संपत्ति है। सम्राट के परिवार के पास 1.98 करोड़ की चल संपत्ति है।

अचल संपत्ति को देखें तो सम्राट को पारिवारिक बंटवारे के बाद पिता से काफी जमीन मिली। सम्राट के नाम पर खुद से खरीदी 8 लाख की संपत्ति है, जबकि पैतृक संपत्ति 8.20 करोड़ की है। सम्राट की पत्नी के पास 1.08 करोड़ की अचल संपत्ति है। सम्राट दंपति के पास कुल 9.36 करोड़ की प्रॉपर्टी है, जिसमें जमीन, मकान शामिल हैं। सम्राट के नाम पर 9.27 करोड़ की संपत्ति है और पूरे परिवार की सारी चल-अचल संपत्ति जोड़ दें तो यह नंबर 11 करोड़ से ऊपर जाता है।

Vijay Choudhary Property: सरकार में नंबर 2 विजय चौधरी अमीरी में नंबर 3 पर

डिप्टी सीएम विजय चौधरी सीएम और डिप्टी सीएम तीनों में सबसे गरीब हैं, लेकिन 1.79 करोड़ के मालिक स्वयं हैं और पत्नी का मिला दें तो कुल संपत्ति 3.17 करोड़ तक पहुंच जाती है। विजय चौधरी के शपथ पत्र के मुताबिक बैंक खाता में 14.91 लाख, 12.33 लाख का शेयर और 77.41 लाख का म्यूचुअल फंड निवेश था। उनके पास 60 हजार की एक पुरानी मारुति ऑल्टो कार है। सोना भी 10 ग्राम है। विजय चौधरी को गांव में जमीन पर लगे मोबाइल टावर से हर महीने 6500 रुपया किराया मिलता है। उनके पास कुल 1.09 करोड़ की चल संपत्ति है। जमीन और मकान मिलाकर 70 लाख रुपये की प्रॉपर्टी है। चौधरी की पत्नी के बैंक में 12 लाख कैश थे। पत्नी के पास 27 लाख के जेवरात समेत 43.81 लाख रुपये की चल संपत्ति है। घर और जमीन मिलाकर पत्नी के नाम पर 95 लाख की प्रॉपर्टी है। विजय चौधरी दंपति के पास सब मिलाकर 3.17 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

Bijendra Yadav Property: बिजेंद्र यादव के बैंक में जमा 2.47 करोड़

बिजेंद्र यादव के चुनावी हलफनामा के मुताबिक उनके पास पटना और सुपौल के दो बैंक में 2.27 करोड़ और 20 लाख कुल 2.47 करोड़ नकद जमा है। उनके पास 20 ग्राम सोना है, जबकि पत्नी के पास सोना 45 ग्राम है। पति-पत्नी को मिलाकर चांदी 920 ग्राम है। नकद, बैंक और जेवर मिलाकर बिजेंद्र यादव के पास 2.52 करोड़, जबकि पत्नी के पास 6.61 लाख की चल संपत्ति है। पत्नी के पास 6 लाख के जेवर और नकद 61 हजार थे। पत्नी का बैंक खाता भी नहीं है। प्रॉपर्टी के नाम पर बिजेंद्र यादव के पास 75 लाख की पुश्तैनी जमीन के अलावा दो घर हैं, जिसमें एक विरासत में मिली और दूसरी खुद बनवाई। दोनों की कीमत 70 लाख है। सब मिलाकर अचल संपत्ति 1.45 करोड़ बनती है। बिजेंद्र यादव के अपने नाम पर 3.97 करोड़ और पत्नी को मिलाकर कुल 4.05 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी ने 29 विभाग खुद रखे, बाकी विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव में बांटे
ये भी पढ़ें:बैंकर से विधायक बने विजय चौधरी, कांग्रेसी से समाजवादी; 21 साल से जेडीयू में
ये भी पढ़ें:35 साल से अजेय, नीतीश से मिला प्रमोशन, जेडीयू के बिजेंद्र यादव अब से डिप्टी सीएम
ये भी पढ़ें:हंस क्यों नहीं रहे हैं? हंसिए.., नीतीश ने बिजेंद्र यादव के गाल पर हाथ रख दी बधाई
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।