Why you are not laughing nitish kumar touch bijendra yadav Cheek and congratulate हंस क्यों नहीं रहे हैं? हंसिए.., नीतीश ने बिजेंद्र यादव के गाल पर हाथ रख दी बधाई, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हंस क्यों नहीं रहे हैं? हंसिए.., नीतीश ने बिजेंद्र यादव के गाल पर हाथ रख दी बधाई

यह दृश्य तब का है जब लोकभवन में शपथ लेने के बाद बिजेंद्र प्रसाद मंच से नीचे उतरे और सीधे नीतीश कुमार से जाकर मिले। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को भी बारी-बारी से उनके कंधे पर हाथ रखते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।

Thu, 16 April 2026 06:22 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
हंस क्यों नहीं रहे हैं? हंसिए.., नीतीश ने बिजेंद्र यादव के गाल पर हाथ रख दी बधाई

मौका था नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह का। लोकभवन स्थित समारोह स्थल पर निवर्तमान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने दल के वरिष्ठ नेता व नई सरकार में उपमुख्यमंत्री का जिम्मा संभालने जा रहे बिजेंद्र यादव को प्रसन्नचित नहीं देख, उनके दोनों कंधे पर हाथ रखकर उनसे पूछा, आप हंस क्यों नहीं रहे हैं? हंसिये। फिर नीतीश कुमार ने बिजेंद्र प्रसाद के गाल पर हाथ रखा और उन्हें शपथ लेने की बधाई दी। यह दृश्य तब का है जब लोकभवन में शपथ लेने के बाद बिजेंद्र प्रसाद मंच से नीचे उतरे और सीधे नीतीश कुमार से जाकर मिले। नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को भी बारी-बारी से उनके कंधे पर हाथ रखते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी।

शपथ ग्रहण समारोह का समय 10.50 बजे तय था। मगर साढ़े नौ बजे से ही नेता-कार्यकर्ता जुटने लगे थे। 10 बजे तक सभागार पूरी तरह भर चुका था। करीब सुबह 10.32 बजे सम्राट चौधरी समारोह स्थल पहुंचे। उनके पहुंचते ही नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। 10 मिनट बाद 10.42 बजे नीतीश कुमार समारोह स्थल पर पहुंचे। नीतीश कुमार को देखते ही सम्राट चौधरी खड़े होकर उनका अभिवादन किया। राज्यपाल ठीक 10.50 बजे समारोह स्थल पर पहुंचे और राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ तथा राष्ट्रगान से शपथ ग्रहण की शुरुआत हुई। समारोह का समापन भी राष्ट्रीय गीत व राष्ट्र गान से हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नई सरकार के कैबिनेट विस्तार का फॉर्मूला होगा पुराना, एक फर्क रहेगा
ये भी पढ़ें:बिहार में जारी है गर्मी का टॉर्चर, पारा अभी और चढ़ेगा; पटना में कैसा है मौसम

समारोह के बाद नीतीश कुमार आवास के लिए निकल गए। वहीं, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, जीतन राम मांझी, रालोमो प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने एक ही टेबुल पर राज्यपाल सय्यद अता हसनैन के साथ जलपान किया। शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी के परिवार के लोग भी शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से उनके पिता शकुनी चौधरी, पत्नी ममता कुमारी, बेटी चारू प्रिया और बेटा प्रणय चौधरी आदि थे। मीडिया के सवाल पर ममता कुमारी ने सिर्फ इतना कहा कि सभी बिहारवासियों को शुभकामना है।

कोसी इलाके में खुशी की लहर

विधायक बिजेंद्र यादव के बिहार के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही कोसी इलाके में एनडीए के दोनों प्रमुख दल भाजपा और जदयू के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक साथ दीवाली और दशहरा मनाया। इस मौके पर एनडीए के दोनों प्रमुख दल भाजपा व जदयू के कार्यकर्ताओं के बीच एक-दूसरे को बधाई देने व मिठाई खिलाने का दौर चलता रहा तो दूसरी ओर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी और रंग-गुलाल उड़ाकर खुशियों का इजहार किया। इस बीच जदयू कार्यकर्ताओं ने शहर के लोहिया चौक पर आम लोगों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर बिजेंद्र प्रसाद यादव को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर जश्न मनाया और आतिशबाजी भी की। वहीं दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी जिलेभर में विभिन्न जगहों पर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुशी का इहजार किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किशनगंज का भ्रष्ट SHO पूर्व डीएसपी का राजदार, कमीशन लेता था; ईओयू ने बुलाया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।