bihar police team beaten by villagers in west champaran eight injured बिहार में पुलिसवालों की फिर हुई पिटाई, लाठी-डंडे से धुना; थानाध्यक्ष समेत 8 घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में पुलिसवालों की फिर हुई पिटाई, लाठी-डंडे से धुना; थानाध्यक्ष समेत 8 घायल

पुलिस के दरवाजे पर पहुंचते ही आरोपी के परिजन पुलिस टीम के सदस्यों पर टूट पड़े। पुलिस पर लाठी-डंडे से प्रहार कर पुलिस वालों को कूटा गया है। कई पुलिसवाले जख्मी हो गए हैं।

Sun, 15 June 2025 11:29 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पश्चिम चंपारण
share
बिहार में पुलिसवालों की फिर हुई पिटाई, लाठी-डंडे से धुना; थानाध्यक्ष समेत 8 घायल

बिहार से बड़ी खबर आ रही है। बिहार में लोगों ने एक बार फिर पुलिस वालों की धुनाई कर दी है। यहां पश्चिम चंपारण जिले में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। जिले के नवलपुर में पुलिस टीम पर हुए हमले में थानाध्यक्ष समेत आठ लोग जख्मी हो गए हैं। ढढ़वा पंचायत के पिपरपाती गांव में लोगों ने पुलिस पर हमला किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की एक टीम मारपीट के आरोपी को गिरफ्तार करने सुबह के वक्त गांव में आई थी

पुलिस के दरवाजे पर पहुंचते ही आरोपी के परिजन पुलिस टीम के सदस्यों पर टूट पड़े। पुलिस पर लाठी-डंडे से प्रहार कर पुलिस वालों को कूटा गया है। कई पुलिसवाले जख्मी हो गए हैं। योगापट्टी सीएचसी में थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों का इलाज किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने दो महिलाओं समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपी घर छोड़कर फरार हो चुके हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में महिला पुलिसकर्मी को पीठ में मार दी गोली, पति भी थे साथ
ये भी पढ़ें:बिहार में 50 करोड़ की चरस के साथ तस्कर अरेस्ट, नेपाल से आई नशे की खेप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।