BPSC girl student committed suicide in Patna leaving emotional note मां, अब बर्दाश्त नहीं हो रहा; पटना में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा का सुसाइड नोट रुला देगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मां, अब बर्दाश्त नहीं हो रहा; पटना में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा का सुसाइड नोट रुला देगा

खुशी ने नोट में लिखा है कि वह बीपीएससी परीक्षा नहीं निकाल पा रही थी। मां का सपना पूरा नहीं कर पाने की वजह से उसने घातक कदम उठा लिया।

Thu, 28 Aug 2025 09:00 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना, कार्यालय संवाददाता
share
मां, अब बर्दाश्त नहीं हो रहा; पटना में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा का सुसाइड नोट रुला देगा

बिहार की राजधानी पटना के बोरिंग रोड स्थिति कस्तूरबा पथ स्थित एक हॉस्टल में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही छात्रा ने फंदे से लटक आत्महत्या कर ली। छात्रा के कमरे से सुसाइड नोट पुलिस ने बरामद किया है। नोट में छात्रा ने मां के नाम पर पत्र लिखकर कहा है कि उससे एग्जाम क्लियर नहीं हो रहा है। इस वजह से सुसाइड कर रही है।

छात्रा खुशी कुमारी नवादा के नारदीगंज की रहने वाली थी। पिछले एक साल से हॉस्टल में रहकर बीपीएससी की तैयारी कर रही थी। घटना की जानकारी मिलने पर एसकेपुरी पुलिस पहुंची और गेट तोड़कर शव को निकाला। बाद में पोस्टमार्टम के लिए शव पीएमसीएच भेज दिया गया। सचिवालय डीएसपी-2 साकेत कुमार ने बताया कि इस संबंध में छात्रा की मां ने आवेदन देने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि मुझे कोई केस नहीं करना है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कहीं गोली मारी, कहीं पीट-पीटकर हत्या तो कहीं लटका दिया; बिहार में मर्डर-दर-मर्डर
ये भी पढ़ें:पोते ने अपने ही दादा को चाकू से क्यों गोद डाला, बिहार में सनसनीखेज मर्डर

कमरा अंदर से बंद था

एसकेपुरी थाना पुलिस के मुताबिक, सुबह में नाश्ता के लिए हॉस्टल संचालक ने सभी छात्रा को उठाया। गेट खटखटाने के बाद भी जब खुशी कुमारी के कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद संचालक ने खुशी की मां को फोन लगाया। उन्होंने कहा कि मैं आ रही हूं। इसके बाद पुलिस भी पहुंची और मां के सामने ही पुलिस ने दरवाजा तोड़ने के बाद कमरे में फंदे में लटकी खुशी के शव उतारा। संचालक ने बताया कि कमरे में दो लोगों की रहने की व्यवस्था थी, फिलहाल उसमें सिर्फ खुशी रहती थी।

माता-पिता सरकारी सेवक

खुशी पिछले एक साल से पटना में हॉस्टल में रह बीपीएससी की तैयारी कर रही थी। बताया जाता है कि खुशी की मां सरकारी शिक्षिका हैं। वहीं पिता भी सरकारी कर्मचारी हैं। वह ऊँचे सपने लेकर पटना आई थी। कुछ बनकर लौटना चाहती थी। लेकिन वह बीच में दुनिया छोड़कर चली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:14 साल पुराने मर्डर केस में शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष गिरफ्तार, 3.5 लाख लिया था
ये भी पढ़ें:BAU के वीसी का बेटा 2 दोस्तों के साथ गिरफ्तार, मर्डर का मामला

सुसाइड नोट में छात्रा ने लिखा...मां, तुम्हारे भरोसे पर नहीं उतर पाई

पुलिस ने जब दरवाजा तोड़ा तो कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। पुलिस के मुताबिक सुसाइड में खुशी ने लिखा था कि मैं तुम्हारे भरोसे पर नहीं उतर पाई। बीपीएससी नहीं निकल पाएगा मां...मैं बहुत परेशान हो गई हूं। अब बर्दाश्त नहीं हो रहा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।