Bihar Agricultural University VC son arrested along with 2 friends case of teacher murder बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वीसी का बेटा 2 दोस्तों के साथ गिरफ्तार, टीचर मर्डर का है मामला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वीसी का बेटा 2 दोस्तों के साथ गिरफ्तार, टीचर मर्डर का है मामला

फ्लैट पर आरोपी आदर्श अकेले ही रहता था। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि उसके पिता डॉ. दुनिया राम सिंह एवं अन्य परिजन कभी-कभार ही आते थे। एक-दो दिन रहते थे, फिर चले जाते थे।

Sat, 23 Aug 2025 12:29 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
बिहार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के वीसी का बेटा 2 दोस्तों के साथ गिरफ्तार, टीचर मर्डर का है मामला

बिहार कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति के बेटे समेत समेत तीन लोगों को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वाराणसी के बृजइंक्लेव एक्सटेंशन (भेलूपुर) की केदार नगर कॉलोनी स्थित मातृ छाया अपार्टमेंट में पार्किंग के विवाद में कुछ लोगों ने सनबीम स्कूल भगवानपुर के शिक्षक पर रॉड से हमला कर दिया गया। गंभीर स्थिति में उन्हें बीएचयू ट्रामा सेंटर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई।

घटना के तीन घंटे के अंदर वीसी के आरोपी पुत्र आदर्श और उसके दो दोस्तों को पकड़ लिया गया। अपार्टमेंट में 46 वर्षीय शिक्षक प्रवीण झा परिवार समेत रहते थे। गुरुवार रात करीब 10 बजे बेसमेंट में कार पार्किंग को लेकर अपार्टमेंट में ही रहने वाले आदर्श से विवाद हो गया। आरोप है कि आदर्श ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर प्रवीण पर रॉड से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने से प्रवीण वहीं गिर पड़े। परिजन बीएचयू ट्रामा सेंटर ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डीसीपी ने बताया कि घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छुट्टी के विवाद में स्कूल में फसाद, पुलिस ने गुरुजी को किया डिटेन; मामला समझिए
ये भी पढ़ें:पूर्णिया में जमीन के विवाद में खूनी फसाद, गोली मारकर दो की हत्या, एक जख्मी

वीसी के बेटे से दो साल से चल रहा था मनमुटाव

केदारनगर कॉलोनी (भेलूपुर) स्थित मातृ छाया अपार्टमेंट में सनबीम भगवानपुर के शिक्षक 54 वर्षीय प्रवीण कुमार झा की हत्या के आरोपी आदर्श सिंह के पिता डॉ. दुनिया राम सिंह बिहार कृषि विश्वविद्यालय सबौर (भागलपुर) के कुलपति हैं। 27 वर्षीय आदर्श बिगड़ैल प्रवृत्ति का है और शराब पीने का लती है। आरोपी की कार से शराब, सिगरेट के पैकेट बरामद हुए। आरोपी ने हमले की साजिश पहले ही रच ली थी। जिसके तहत अन्य दोनों आरोपियों को शाम को ही बुला लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुर्गा चोरी के आरोपी को तालिबानी सजा; पॉल्ट्री मालिक ने पीट-पीटकर मार डाला

डीसीपी क्राइम सरवणन टी. और एसीपी भेलूपुर गौरव कुमार ने बताया कि अपार्टमेंट की तीसरी मंजिल पर फ्लैट नंबर 303 में शिक्षक अपनी पत्नी के साथ रहते थे। दूसरे तल पर आरोपी आदर्श कुमार सिंह फ्लैट नंबर 202 में रहता था। यह फ्लैट उसके पिता ने खरीदा है। मातृ छाया अपार्टमेंट में 20 फ्लैट हैं लेकिन पार्किंग की जगह सीमित है। इसलिए अक्सर ही चार पहिया वाहन पार्किंग को लेकर शिक्षक से आदर्श का विवाद होता था। गुरुवार शाम भी कहासुनी हुई थी। रात में करीब सवा नौ बजे बेसमेंट में ही पार्किंग को लेकर आदर्श ने शिक्षक प्रवीण झा से विवाद कर लिया। उसके बाद दोस्तों संग रॉड तथा ईंट से प्रवीण झा के सिर पर हमला कर दिया। बीएचयू ट्रामा सेंटर में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कभी-कभार आते थे वीसी, अकेले रहता था आरोपी

फ्लैट पर आरोपी आदर्श अकेले ही रहता था। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि उसके पिता डॉ. दुनिया राम सिंह एवं अन्य परिजन कभी-कभार ही आते थे। एक-दो दिन रहते थे, फिर चले जाते थे। आरोपी मूलत: मिर्जापुर के घुरहूपुर (अदलहाट) का निवासी है।

30 लाख के पैकेज पर नौकरी करता था आदर्श

आरोपी आदर्श कृषि उपकरण सप्लाई करने वाली एक कंपनी में मुख्य मार्केटिंग ऑफिसर के पद पर तैनात था। वह वाराणसी में ही रहकर नौकरी करता था। उसे 30 लाख का सालाना पैकेज मिलता था। इसके अलावा कृषि उपकरणों के व्यवसाय से भी जुड़ा था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।