bobby deol killed his friend for obscene talk with his wife पत्नी से अश्लील बातें करता था दोस्त, पति बॉबी देओल ने बेरहमी से मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पत्नी से अश्लील बातें करता था दोस्त, पति बॉबी देओल ने बेरहमी से मार डाला

बताया जाता है कि बब्बी उर्फ बॉबी देओल 19 जुलाई को मुंबई से आया था। वह मुंबई में रहकर किसी निजी कम्पनी में काम करता था। वह और सोनू दोनों के बीच पूर्व से मित्रता थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। बब्बी की शादी बिहारशरीफ की एक लड़की से हुई थी।

Wed, 23 July 2025 10:27 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि/संवाद सूत्र, नारदीगंज, नवादा
share
पत्नी से अश्लील बातें करता था दोस्त, पति बॉबी देओल ने बेरहमी से मार डाला

बिहार में नवादा पुलिस ने नारदीगंज के सोनू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारोपित को छह घंटे के भीतर राजगीर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारोपित कोई और नहीं बल्कि सोनू का दोस्त बब्बी निकला। बब्बी ने उसकी पत्नी के साथ अश्लील बातचीत करने से आक्रोशित होकर सोनू की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। गिरफ्तार 19 वर्षीय बब्बी उर्फ बॉबी देओल नारदीगंज थाना क्षेत्र के जोरावर बिगहा गांव के विजय चौहान का बेटा बताया जाता है।

एसपी अभिनव धीमान द्वारा गठित एसआईटी ने तकनीकी सर्विलांस व मानवीय इंटेलिजेंस पर उसे राजगीर के सिद्धार्थ होटल के पीछे नैनी टोला से सोमवार दिन में करीब 11:25 बजे गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर मृतक की मोबाइल घटनास्थल के समीप पइन से बरामद कर ली गयी। घटना में प्रयुक्त चाकू अब तक बरामद नहीं किया जा सका है। नवादा सदर एसडीपीओ-01 हुलास कुमार ने पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पूरे मामले का खुलासा किया। प्रेस कांफ्रेंस में नारदीगंज थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी मौजूद थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के रक्सौल स्टेशन पर CBI की रेड, बुकिंग क्लर्क और अधीक्षक अरेस्ट
ये भी पढ़ें:बिहार के 9 जिलों में बाढ़ का खतरा; फरक्का बराज के सभी 108 गेट खोले गए

19 जुलाई को आया था मुंबई से

बताया जाता है कि बब्बी उर्फ बॉबी देओल 19 जुलाई को मुंबई से आया था। वह मुंबई में रहकर किसी निजी कम्पनी में काम करता था। वह और सोनू दोनों के बीच पूर्व से मित्रता थी। दोनों एक ही गांव के रहने वाले थे। बब्बी की शादी बिहारशरीफ की एक लड़की से हुई थी। उससे सोनू भी मोबाइल पर बातचीत करता था। इस बात की जानकारी बब्बी को मुंबई में रहने के दौरान भी हुई थी। इस बात से बब्बी नाराज था। घटना के दिन सोनू रविवार की सुबह करीब 10 बजे बब्बी के पास आया। वह दातून काटने के लिए घर से एक चाकू लेकर निकला था। दोनों साथ में रहे और गांव के बधार में बैठकर मोबाइल पर फ्री फायर पबजी गेम खेलते रहे।

इसी दौरान सोनू ने फोन लगाकर उसकी पत्नी से अश्लील बातचीत करना शुरू कर दिया। इसे लेकर बब्बी नाराज हो गया। उसने सोनू को मना किया। परंतु वह नहीं माना और उसकी पत्नी से बातचीत करता रहा। उस वक्त रात के करीब 10 बज रहे थे। बब्बी के विरोध जताने पर सोनू ने चाकू से उस पर वार कर दिया। जिससे बब्बी का हाथ कट गया। बब्बी ने चाकू छीनकर सोनू की गर्दन समेत शरीर के कई हिस्सों पर वार कर दिया। सोनू की मौत हो गयी। मौत के बाद बब्बी ने उसकी मोबाइल पानी में फेंक दिया और चाकू भी झाड़ियों में फेंक कर वहां से भाग निकला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में एजुकेशन लोन लेकर गायब हो गए 55 हजार अभ्यर्थी, केस करने का आदेश
ये भी पढ़ें:बिहार में अभी और बरसेंगे बदरा, उत्तर से ज्यादा दक्षिण में बारिश; कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।