Blood shed for drain water, elder brother killed younger brother stabbing with sword in Bihar नाली के पानी के लिए बहाया खून, बिहार में बड़े भाई ने छोटे को तलवार घोंपकर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नाली के पानी के लिए बहाया खून, बिहार में बड़े भाई ने छोटे को तलवार घोंपकर मार डाला

घर के नाली का पानी बहाने को लेकर विवाद हुआ और एक भाई ने दूसरे की तलवार घोंप कर हत्या कर दी।

Fri, 13 June 2025 05:58 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, शिवहर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
share
नाली के पानी के लिए बहाया खून, बिहार में बड़े भाई ने छोटे को तलवार घोंपकर मार डाला

बड़े भाई ने छोटे भाई को पानी बहाने के विवाद में मार डाला। घटना बिहार के शिवहर की है। जिले के तरियानी थाने के औरा गांव में घर के नाली का पानी बहाने को लेकर दो सहोदर भाइयों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई की तलवार घोप कर हत्या कर दी। मृतक 60 वर्षीय शंकर सिंह के कलेजा में तलवार गोप कर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार की देर शाम की है।

औरा गांव के राम नगीना सिंह, राम सिंह और शंकर सिंह तीनों सहोदर भाई के बीच कुछ दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। गुरुवार को राम नगीना सिंह और शंकर सिंह के बीच घर के नाली का पानी बहाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। शाम में दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगा। इसी बीच राम नगीना सिंह अपने परिजनों के साथ शंकर सिंह के दरवाजे पर पहुंचकर मारपीट करने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अमहदाबाद हादसे में बिहार की बेटी की मौत, एयर इंडिया में होस्टेस थी मनीषा

पहले लाठी डंडा से मारपीट हुई। इसके बाद शंकर सिंह एवं उनके पोता प्रियेश कुमार उर्फ भोला ने तलवार से हमला कर शंकर सिंह के छाती में तलवार गोप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजनों ने तुरंत उसे लेकर तरियानी सीएचसी गए वहां इलाज के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर तरियानी थाने की पुलिसने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शिवहर भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साढू के घर पत्नी से हुआ विवाद, पति ने सिर में गोली मारकर कर ली आत्महत्या

शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। तरियानी के थाना अध्यक्ष विनय प्रसाद ने बताया कि मृतक के पुत्र सुशील कुमार के बयान पर प्राथमिक की दर्ज की गई है। जिसमें राम नगीना सिंह, उनके पुत्र कमलेश कुमार सिंह तथा कमलेश कुमार सिंह के पुत्र प्रियेश कुमार उर्फ भोला सिंह सहित 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है ‌। उन्होंने बताया कि सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लड़कियों को गंदे मैसेज भेजते हो; 3 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 85 हजार की ठगी

मृतक के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं एवं उनमें काफी आक्रोश है। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जमीनी विवाद में गोलीबारी, जिंदा जलाने की कोशिश, 5 जख्मी; ट्रैक्टर फूंका
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।