Bihars daughter dies in Ahmedabad accident Manisha Thapa from Patna was hostess in Air India अहमदाबाद हादसे में बिहार की बेटी की मौत, एयर इंडिया में होस्टेस थी पटना की मनीषा थापा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अहमदाबाद हादसे में बिहार की बेटी की मौत, एयर इंडिया में होस्टेस थी पटना की मनीषा थापा

अहमदाबाद विमान हादसे में पटना की बेटी मनीषा थापा की मौत हो गई। मनीषा का पूरा परिवार पटना में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस ग्राउंड से कुछ दूरी पर जगदेव पथ इलाके में श्यामा अपार्टमेंट के पास रहता है।

Fri, 13 June 2025 05:04 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
अहमदाबाद हादसे में बिहार की बेटी की मौत, एयर इंडिया में होस्टेस थी पटना की मनीषा थापा

अहमदाबाद के भीषण व दर्दनाक विमान हादसे में बिहार की एक बेटी की जान चली गयी। पटना की मनीषा थापा एयर इंडिया में एयर होस्टेस थी और दुर्घटना की शिकार फ्लाइट में ड्यूटी पर थी। मनीषा के दो चाचा बबलू थापा और गुड्डू थापा बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस (BSAP) में हवलदार हैं। बटालियन नंम्बर के में इनकी पोस्टिंग है।

मनीषा का पूरा परिवार पटना में बिहार स्पेशल आर्म्ड पुलिस ग्राउंड से कुछ दूरी पर जगदेव पथ इलाके में श्यामा अपार्टमेंट के पास रहता है। हादसे की सूचना मिलने के बाद उनके परिजन अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। गुरुवार को हुए हादसे में विमान में सवार 241 लोगों समेत कुल 265 लोगों की मौत हो गई जिनमें गुजरात के पूर्व सीएम विजय रुपाणी भी शामिल हैं। लेकिन, विमान में सवार मात्र एक यात्री भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वास कुमार बाल बाल बच गए। पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने विश्वास कुमार से अस्पताल में जाकर मुलाकात की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अहमदाबाद में क्यों क्रैश हुआ विमान चलेगा पता; ब्लैक बॉक्स मिला, क्या बोले जानकार
ये भी पढ़ें:सबकुछ आंखों के सामने हुआ, पता नहीं कैसे... जिंदा बचे इकलौते शख्स ने सब बता दिया
अमहदाबाद हादसे में बिहार की बेटी की मौत, एयर इंडिया में होस्टेस थी मनीषा

मनीषा थापा पटना के सेंट जेवियर्स कॉलेज की छात्रा थी। उसकी मौत की जानकारी मिलने के बाद कॉलेज में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कॉलेज की ओर से जारी संदेश के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे संस्थान परिसर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा। मनीषा थापा मूल रूप से दार्जिलिंग की थीं। उनका जन्म पटना में हुआ था। उनके पिता राजू थापा वर्तमान में बिहार पुलिस में काम करते हैं और बेगूसराय में पोस्टेड हैं। मनीषा की मां मां लक्ष्मी थापा गृहिणी हैं। उनका छोटा भाई अमित थापा है जो अभी पढ़ाई कर रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कॉलेज मैस में लंच करने गया था, तभी गिरा विमान; गुजरात हादसे में MP के लाल की मौत
ये भी पढ़ें:अमिताभ ने विमान हादसे पर किया ट्वीट, भड़के लोग; 'जब आसमान से शव बरस रहे थे…'
ये भी पढ़ें:संजय गांधी से विजय रुपानी तक, विमान हादसे में कई नेताओं की जा चुकी है जान
ड्यूटी चार्ट

जानकारी के मुताबिक एयर होस्टेस बनना मनीषा का सपना था। उन्होंने पहले इंडिगो एयरलाइंस के लिए काम गिया फिर उन्होंने एयर इंडिया में एयर होस्टेस बन गईं। उन्होंने आकाश एयर के साथ भी काम किया। एयर इंडिया में वह लंदन और आस्ट्रेलिया जाने वाली फ्लाइट में काम करती थी। मनीष के निधन से उनके कॉलेज में मातम पसर गया है।

संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के पूर्व प्राचार्य फादर टी निशांत एसजे,  प्रिंसिपल डॉक्टर मार्टिन पोरस एसजे व अन्य शिक्षकों और सहपाठियों के साथ मनीषा थापा

शुक्रवार को अहमदाबाद के सरदार पटेल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के चंद मिनट बाद एयर इंडिया का एआई-171 विमान हादसे का शिकार हो गया। यह विमान मात्र चार से पांच मिनट में बीजे मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर हॉस्टल पर गिर गया। नीचे गिरते ही यह आग का गोला बन गया औऱ प्लेन देखते-देखते मलवे में तब्दील हो गया। गुरुवार को ही गृह मंत्री अमित शाह ने घटना स्थल पर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। शुक्रवार को पीएम मोदी खुद घटना स्थल पर पहुंचकर दुर्घटना का पूरा जायजा लिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।