dirty messages to girl, 20 cases registered cyber fraud of 85 thousand digital arrest for 3 hours लड़कियों को गंदे मैसेज भेजते हो, 20 केस दर्ज हैं; 3 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 85 हजार का चूना लगाया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लड़कियों को गंदे मैसेज भेजते हो, 20 केस दर्ज हैं; 3 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 85 हजार का चूना लगाया

मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन से बोल रहा है। तुम एक मोबाइल नंबर से लड़कियों को अश्लील मैसेज भेज रहे हो। इस मामले में तुम्हारे खिलाफ 20 से ज्यादा केस दर्ज हैं।

Fri, 13 June 2025 03:00 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
लड़कियों को गंदे मैसेज भेजते हो, 20 केस दर्ज हैं; 3 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर 85 हजार का चूना लगाया

साइबर अपराधियों ने बिहार के बेतिया के एक युवक को 85 हजार रुपये का चूना लगा दिया है। योगापट्टी के मच्छरगांवा निवासी दीपू कुमार साइबर ठगी के शिकार बन गए। शातिरों ने मोबाइल से लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगा दीपू कुमार को 3 घंटे 10 मिनट तक डिजिटल अरेस्ट रखे और धमका कर पे फोन से एक बैंक खाता में 85 हजार रुपये डलवा लिया। इस दौरान, सीबीआई, आबीआई, टेलीकॉम अधिकारियों के नाम पर खूब डराया भी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

पीड़ित दीपू कुमार की शिकायत पर साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। साइबर थाना के डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि दीपू कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। दीपू कुमार ने पुलिस से बताया है कि 13 मई की दोपहर उनके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से व्हाट्सएप कॉल आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह मुंबई के कोलाबा पुलिस स्टेशन से बोल रहा है। तुम एक मोबाइल नंबर से लड़कियों को अश्लील मैसेज भेज रहे हो। इस मामले में तुम्हारे खिलाफ 20 से ज्यादा केस दर्ज हुए हैं। गिरफ्तारी का वारंट है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रेडिंग एप से साइबर ठगी, ठिकाने से 1 करोड़ की तिजोरी जब्त; यूपी तक नेटवर्क

दीपू ने खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि उक्त नंबर उसका नहीं है। तब फोन करने वाले ने उसका आधार नंबर बता कर तरह-तरह की धमकी देना शुरू किया। इसके बाद उसने टेलीकॉम, सीबीआई, मनी लांड्रिंग लैंडिंग, आरबीआई के अधिकारियों से कॉन्फ्रेंस पर बात करने का झांसा देकर दीपू को अपने चंगुल में ले लिया। व्हाट्सएप कांफ्रेंस कॉल में फर्जी अधिकारियों ने उससे तरह-तरह के सवाल किए और डराने धमकाने लगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 5 लाख से ज्यादा फर्जी IMEI नंबर, 20 हजार लोगों से साइबर ठगी; कैसे बचें

बातचीत के दौरान बैकग्राउंड से वायरलेस, पुलिस की गाड़ी, सायरन आदि की आवाज आ रही थी। अपराधियों के तरह-तरह के सवाल से वे काफी डर गए। अपराधियों ने तीन घंटा 10 मिनट तक उन्हें डिजिटल अरेस्ट रखा। फिर केस में मदद करने और ट्रांसफर मिलान करने के बहाने उससे एक बैंक खाता में 85 हजार रुपये डलवा लिया। बाद में दीपू को ठगे जाने का एहसास हुआ। तब वे बैंक में गए और अपना खाता होल्ड करवाया और इसकी शिकायत पुलिस से की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साइबर क्राइम और नशे के धंधे पर लगाम लगाएंगी बिहार पुलिस की 2 नई यूनिट
ये भी पढ़ें:'नि:संतान महिलाओं को प्रेग्नेट करो, 5 लाख लो', बिहार में साइबर ठगी का अनोखा खेल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।