Bihar woman murdered with 3 daughters in Delhi by cutting throat, husband absconding बाढ़ में ससुराल, गयाजी में मायका; दिल्ली में तीन बेटियों संग महिला की गला रेतकर हत्या, पति फरार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बाढ़ में ससुराल, गयाजी में मायका; दिल्ली में तीन बेटियों संग महिला की गला रेतकर हत्या, पति फरार

मृतकों में 30 वर्षीय अनीता और उसकी पांच, चार व तीन वर्ष की तीन बेटियां शामिल हैं। जिले के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पति मुनचुन केवट पर संदेह है।

Thu, 26 Feb 2026 05:41 AMSudhir Kumar
share
बाढ़ में ससुराल, गयाजी में मायका; दिल्ली में तीन बेटियों संग महिला की गला रेतकर हत्या, पति फरार

बिहार की एक महिला और उसकी तीन मासूम बेटियों की नई दिल्ली के समयपुर बादली के चंदन पार्क इलाके में गला रेतकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद से महिला का पति फरार है। भागते हुए आरोपी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और उसका मोबाइल फोन भी बंद बताया जा रहा है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह परिवार बाढ़ का रहने वाला है।

मृतकों में 30 वर्षीय अनीता और उसकी पांच, चार व तीन वर्ष की तीन बेटियां शामिल हैं। जिले के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में पति मुनचुन केवट पर संदेह है। आशंका है कि वारदात से पहले चारों को नशीला पदार्थ दिया गया और बेहोशी की हालत में हत्या की गई। बुधवार सुबह साढ़े सात बजे 10 वर्षीय भतीजे अंकित ने कमरे में चारों के खून से सने शव देखकर शोर मचाया। सूचना पर पुलिस पहुंची और खाने-पीने के सामान के नमूने जांच के लिए कब्जे में लिए।कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फरार पति की तलाश में पुलिस की छह टीमें दिल्ली, बिहार, यूपी और हरियाणा में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरत में एक परिवार ने खाया जहर, तीन की मौत; लिखा- कपड़े व मोबाइल पटना भिजवा देना

महिला का मायका गयाजी में

अनीता परिवार सहित गली नंबर-तीन, चंदन पार्क में किराए के कमरे में रहती थी। मुनचुन मूलरूप से बाढ़ के मुकीमपुर का रहने वाला है। वहीं अनीता का मायका गयाजी जिले में था। मुनचुन के तीन भाई पास में ही रहते हैं और आजादपुर मंडी में अदरक का कारोबार करते हैं।

आठ महीने पहले ही बिहार से दिल्ली आया था परिवार

आठ माह पहले ही परिवार ने बिहार से दिल्ली आया था। पुलिस को शक है कि चारों को पहले नशीला पदार्थ देकर बेहोश किया गया और फिर हत्या की गई, क्योंकि इतनी बड़ी घटना के बावजूद किसी ने चीखने-चिल्लाने की आवाज नहीं सुनी। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिवार बेहद शांत स्वभाव का था। पति-पत्नी के बीच कभी झगड़ा नहीं देखा गया। बुधवार सुबह जब घटना का खुलासा हुआ तो हर कोई सन्न रह गया। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि फरार पति ऐसा कदम उठा सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी में ठांए-ठांए कब तक? कहीं दुल्हन तो कहीं दूल्हे के मामा को मारी गोली

दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ

घर से सटे दो अन्य कमरों में भी परिवार रहते हैं, लेकिन रात में किसी ने कोई शोर नहीं सुना। न झगड़े की आवाज, न किसी तरह की हलचल। इसी आधार पर बेहोश कर वारदात अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। एक पड़ोसी ने बताया कि अनीता का परिवार मिलनसार था। बच्चे आसपास के घरों में खेलते थे। मुनचुन भी सभी से ठीक व्यवहार करता था। पड़ोसियों ने बताया कि मंगलवार रात पति-पत्नी साथ में सब्जी लेकर लौटे थे। रोज की तरह मुनचुन तड़के मंडी जाने वाला था। लेकिन सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के ठीक बाद फरार हुईं बीवियां, 5 लाख की ठगी; लुटेरी दुल्हन गैंग का कारनामा

कमरे में चारों के खून से सने शव मिले

अनीता परिवार सहित गली नंबर-तीन, चंदन पार्क में किराए के कमरे में रहती थी। मुनचुन मूल रूप से बिहार के पटना और अनीता गया की रहने वाली थी। मुनचुन के तीन भाई पास में ही रहते हैं और आजादपुर मंडी में अदरक का कारोबार करते हैं। बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे 10 वर्षीय भतीजे अंकित ने कमरे में चारों के खून से सने शव देखकर शोर मचाया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेजा। हत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फरार पति की तलाश में पुलिस की छह टीमें दिल्ली, बिहार, यूपी और हरियाणा में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई, PMCH में नवजात को चुराकर भागी महिला

जेठानी ने बताया

अनीता की जेठानी ने बताया कि रात को हम बच्चों के साथ खेलकर गए थे। कभी नहीं सोचा था कि आखिरी बार देख रहे हैं। परिवार में किसी तनाव की जानकारी नहीं थी। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। फरार पति की तलाश में पुलिस की कई टीमें जुटी हैं और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।