why firing in wedding in Bihar bride shot in Buxar groom's maternal uncle shot in Siwan शादी में ठांए-ठांए क्यों नहीं थम रहा? बक्सर में दुल्हन तो सीवान में दूल्हे के मामा को मारी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी में ठांए-ठांए क्यों नहीं थम रहा? बक्सर में दुल्हन तो सीवान में दूल्हे के मामा को मारी गोली

दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर पंचायत के भिखारीपुर गांव में मंगलवार की रात शादी समारोह में दूल्हा के मामा को गोली मार दी गयी। मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट मठिया निवासी राम बालक भारती का पुत्र चितेश्वर भारती है।

Wed, 25 Feb 2026 08:16 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सीवान
share
शादी में ठांए-ठांए क्यों नहीं थम रहा? बक्सर में दुल्हन तो सीवान में दूल्हे के मामा को मारी गोली

बिहार में शादी समारोहों में गोली फायरिंग या गोली मार देने की घटनाएं थम नहीं रही हैं। ताजा मामला सीवान से हैं। जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर पंचायत के भिखारीपुर गांव में मंगलवार की रात शादी समारोह में दूल्हा के मामा को गोली मार दी गयी। मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल सिसवन थाना क्षेत्र के घुरघाट मठिया निवासी राम बालक भारती का पुत्र चितेश्वर भारती है। बारात छपरा के रिविलगंज थाने के गोदना सेमरिया से आई थी। इससे पहले बक्सर में एक दुल्हन को जयमाला के बीच स्टेज पर चढ़कर गोली मार देने की खबर से पूरा बिहार सन्न रह गया।

बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर पंचायत के भिखारीपुर निवासी धर्मेंद्र गिरि की पुत्री की बारात छपरा जिले के रिविलगंज थाने के गोदना सेमरिया से आई थी। दरवाजे पर बारात लगाने के क्रम में दूल्हे के मामा को गोली लग गई। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए सीवान ले जाया गया। जहां से उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोली कैसे चली, यह पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के बक्सर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की टक्कर में 4 की मौत; 1 घायल

शादी की खुशियां पल भर में गम में बदल गई

भिखारीपुर में आई बरात की खुशियां पल भर में काफूर हो गई। जैसे ही पता चला कि दूल्हे के मामा को गोली लगी है। लड़की और लड़का पक्ष दोनों परेशान हो गए। जैसे-तैसे विवाह की रश्म पूरी की गई। लड़की पक्ष के दरवाजे पर सन्नाटा पसरा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वीडियो: जयमाला होते ही दुल्हन को लड़के ने मारी गोली, बिहार में आशिक का कांड

बक्सर में दुल्हन को मारी गोली

उधर बक्सर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत में मंगलवार की रात शादी समारोह में चेहरा ढंके बदमाश ने दुल्हन को गोली मार दी और फरार हो गया। गंभीर रूप से जख्मी दुल्हन को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। अचानक हुई इस अप्रत्याशित घटना से शादी समारोह में भगदड़ मच गई। नगर पंचायत के वार्ड संख्या 7 स्थित चौसा बाजार के मल्लाह टोली में नन्दजी मल्लाह की बेटी की शादी थी। बारात यूपी के बलिया जिले के सुलेमनपुर गांव से आई थी। रात के साढ़े ग्यारह बजे के आसपास जयमाल की रश्म अदायगी का कार्यक्रम शुरू हुआ। इसी दौरान चेहरा ढंके एक बदमाश ने मंच पर चढ़कर दुल्हन की पेट में गोली मारी और फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है। युवक की पहचान हो गई है। परिजनों ने मामला दर्ज नहीं कराया है। एसपी शुभम आर्य व एसडीपीओ गौरव पाण्डेय ने घटनास्थल पर पहुंच दुल्हन के परिजनों और अन्य लोगों से जानकारी हासिल की।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।