Wives abscond after marriage duped 5 lakh rupees exploits of bride robber gang in Gopalganj शादी के ठीक बाद फरार हुईं बीवियां, 5 लाख का लगाया चूना; लुटेरी दुल्हन गैंग का कारनामा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी के ठीक बाद फरार हुईं बीवियां, 5 लाख का लगाया चूना; लुटेरी दुल्हन गैंग का कारनामा

राजस्थान के अंकित कुमार और  प्रिंस शादी के लिए इच्छुक थे। दलाल ने बिहार में शादी कराने की बात कही। दोनों युवकों से दो-दो लाख रुपए नगद शादी कराने के लिए ले लिए। शादी के खर्च के नाम पर पचास-पचास हजार रुपए भी दोनों से वसूले गए।

Wed, 25 Feb 2026 03:19 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
शादी के ठीक बाद फरार हुईं बीवियां, 5 लाख का लगाया चूना; लुटेरी दुल्हन गैंग का कारनामा

बिहार के गोपालगंज में ‘लुटेरी दुल्हनों’ के गैंग ने शादी के नाम पर राजस्थान के दो युवकों को पोपट बना दिया। शादी के कुछ ही लम्हों बाद दो लड़कियां दो दूल्हों को पांच लाख रुपए का चूना लगाकर फरार हो गईं। दोनों गिरोह के युवकों के साथ बाइक से फरार हो गईं और विरोध करने पर दूल्हों को चाकू की नोंक पर डरा-धमकाकर चुप करा दिया गया। मामले में कार्रवाई के लिए पीड़ित दूल्हों ने नगर थाने में दलाल को पकड़कर सौंप दिया है। साथ ही लिखित आवेदन भी दिया गया है। पुलिस ने जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राजस्थान के जयपुर के सांगानेर निवासी अंकित कुमार और सवाई माधोपुर निवासी प्रिंस शादी के लिए इच्छुक थे। उनके घर के समीप रहने वाले एक दलाल ने बिहार में शादी कराने की बात कही। दलाल ने दोनों युवकों से दो-दो लाख रुपए नगद शादी कराने के लिए ले लिए। इसके अलावा शादी के खर्च के नाम पर पचास-पचास हजार रुपए भी दोनों से वसूले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार की नाबालिग लड़की को 2 लाख में खरीद कर ली शादी, राजस्थान से आरोपी पकड़ाया

सोमवार की सुबह दोनों युवक अपने परिजनों के साथ बस से गोपालगंज पहुंचे। शहर के बंजारी मोड़ से दलाल का एक सहयोगी उन्हें जादोपुर रोड स्थित एक मैरेज हॉल में ले गया। जहां पहले से चार-पांच लोग मौजूद थे। युवकों और उनके परिजनों का जोरदार स्वागत किया गया। भोजन के बाद दो युवतियों को बुलाया गया,जिन्होंने शादी के लिए सहमति जताई। इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाज से शादी संपन्न कराई गई और वर-वधू ने परिजनों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शादी के बाद दोनों युवक अपनी-अपनी दुल्हन के साथ ऑटो से बस स्टैंड के लिए रवाना हो गए। जहां से उन्हें दुल्हनों के साथ राजस्थान जाना था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में LLM के छात्र की कमरे में मिली लाश, सुसाइड नोट में लड़की का जिक्र

ऑटो जैसे ही बंजारी मोड़ के पास पहुंचा, दो बाइक पर सवार चार युवकों ने ऑटो को रोक लिया। इसके बाद दूल्हों के साथ मारपीट की गई और उनके पास रखा सामान छीन लिया गया। इसी दौरान दोनों दुल्हनें भी बाइक सवार युवकों के साथ फरार हो गईं। शादी के बंधन में बंधे दोनों दूल्हों ने अपनी-अपनी दुल्हनों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन दोनों दुल्हनें भी पूरी वारदात में शामिल थीं, जिसके कारण वे मौके से फरार हो गईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गमछे से गला घोंटा, हमले के बाद अनंत सिंह के समर्थक ने सूरजभान सहित 8 पर किया केस

नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि आवेदन मिला है। कांड दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की जांच में जुटे है। पीड़ित युवकों से उनकी सभी तस्वीरें ली गयी हैं। उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।