Man beaten in patna bihta suspected child theft woman steal infant from pmch पटना में बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई, PMCH में नवजात को चुराकर भागी महिला; हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई, PMCH में नवजात को चुराकर भागी महिला; हड़कंप

जिस महिला का बच्चा चोरी हुआ था उसकी दो संतान हैं। पहली बेटी व दूसरा बेटा। पुलिस ने बताया कि बच्चे को चोरी करने वाली महिला पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक की जैकी कुमारी है। शादीशुदा होने के बाद भी उसे कई साल से बच्चा नहीं हो रहा है।

Wed, 25 Feb 2026 07:50 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
पटना में बच्चा चोरी के शक में युवक की पिटाई, PMCH में नवजात को चुराकर भागी महिला; हड़कंप

पटना के बिहटा में बच्चा चोरी के शक में एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बिहटा थाना क्षेत्र स्थित पतसा गांव में मंगलवार की रात बच्चा चोरी के शक में एक युवक को जमकर पिटाई कर दी। वह बिहटा से पैदल पतसा गांव की ओर जा रहा था। मारपीट के दौरान युवक ने खुद को निर्दोष बताते हुए अपना नाम रजनीश और घर पैनाल बताया। हालांकि लोग उसकी बातों पर विश्वास करने को तैयार नहीं थे। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान व्यक्ति को संदिग्ध देखकर कानून हाथ में न लें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

इधर पटना स्थित पीएमसीएच के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग से नवजात की चोरी कर भाग रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बच्चे जन्म के पांच घंटे के भीतर ही महिला चोर ने उसे चुरा लिया। परिजनों की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से महज आधे घंटे के भीतर महिला चोर को पकड़ लिया गया। पूछताछ में महिला ने पुलिस को बताया कि उसके संतान नहीं है इसलिए बच्चे की चोरी की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार का बिहार को तोहफा, DDU से पटना और किऊल से झाझा के बीच नई रेल लाइन

कमला नेहरू नगर निवासी भोला कुमार की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने रविवार को उसे पीएमसीएच के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में भर्ती कराया था। सोमवार की सुबह 8.05 बजे उसके बच्चे को जन्म दिया। अपराहन एक बजे उसके पति कुछ जरूरी काम से बाहर निकले थे। बच्चा चोरी करने वाली महिला वार्ड में रेकी कर रही थी। जैसे ही प्रसूता को नींद आई तो महिला चोर बेड से बच्चे को उठा ले गई। कुछ देर बाद उसका पति आया तो देखा बच्चा नहीं है।

वार्ड में शोरगुल होने लगा। मौके पर पीएमसीएच टीओपी की पुलिस भी पहुंच गई। पीएमसीएच में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा गया। एक महिला बच्चे को गोद में लेकर पावर हाउस की ओर जा रही है। पुलिस और परिजन उधर दौड़े।

वहां देखा कि महिला बच्चे को गोद में लेकर झाड़ी में छिपी हुई है। पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया तथा बच्चे को माता-पिता को सौंप दिया। जिस महिला का बच्चा चोरी हुआ था उसकी दो संतान हैं। पहली बेटी व दूसरा बेटा। पुलिस ने बताया कि बच्चे को चोरी करने वाली महिला पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक की जैकी कुमारी है। शादीशुदा होने के बाद भी उसे कई साल से बच्चा नहीं हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बचपन में पिता चले गए, एयर एंबुलेंस हादसे में पटना के पारामेडिकल कर्मी की मौत
ये भी पढ़ें:शेरपुर-कन्हौली छह लेन सड़क का निर्माण जल्द, टेंडर खुला; इन जिलों से गुजरेगी रोड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।