bihar Weather forecast heat in coming days imd said temperature increased Bihar Weather: बिहार में अब गर्मी का दौर, कब तक झेलनी पड़ेगी मार; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में अब गर्मी का दौर, कब तक झेलनी पड़ेगी मार; मौसम का हाल

Bihar Weather: मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी। इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

Thu, 2 April 2026 08:01 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में अब गर्मी का दौर, कब तक झेलनी पड़ेगी मार; मौसम का हाल

Bihar Weather: पटना समेत बिहार के अधिकतर भागों में दिन में गर्मी बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों तक राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में 1-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी। इसके बाद गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। वहीं, इस दौरान न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने का पूर्वानुमान नहीं है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा।

मार्च माह में दिन का मौसम सुहाना बीता। 19 मार्च तक तो दिन में गर्मी ने लोगों के कुछ पसीने भी छुड़ा दिये, लेकिन 20 मार्च के बाद दिन का मौसम कूल-कूल रहा। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों की मानें तो बीते पांच साल में जिले में दिन का मौसम सर्वाधिक कूल-कूल रहा। वहीं मार्च में दो बार आंधी के साथ हुई बारिश में जिले में इतनी बारिश हुई, जितनी की बीते पांच साल में नहीं हुई। वहीं बुधवार को मौसम के मिजाज की बात करें तो भागलपुर में मंगलवार की रात एक बजे 25 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से आंधी चली। हालांकि आंधी के बाद बिजली तो कड़की लेकिन बारिश की एक बूंद तक नहीं पड़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बिजली कंपनियों की हुई रिकॉर्ड कमाई, सरकारी विभागों से मिले 2200 करोड़
ये भी पढ़ें:कोइलवर में सोन पर देश का दूसरा फोरलेन पुल बनाने का प्लान, गुजरेंगी 3 ट्रेनें

बीते चार दिन में मौसम ने इस कदर करवट ली कि दिन का पारा जहां 8.1 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया तो वहीं रात के तापमान में इस दौरान 3.6 डिग्री सेल्सियस ही चढ़ा। वहीं बीते 24 घंटे में दिन का पारा 3.4 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया तो वहीं रात का पारा महज 0.1 डिग्री सेल्सियस ही चढ़ा।

बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार से लेकर शनिवार के बीच दिन का पारा करीब दो डिग्री सेल्सियस तक उछलकर 36.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच जाएगा, जबकि रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। वहीं गुरुवार से लेकर पांच अप्रैल के बीच दिन की गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाएगी तो वहीं रात का मौसम तकरीबन सामान्य बना रहेगा। जबकि छह एवं सात अप्रैल को हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में गाड़ियों की बिक्री का रिकॉर्ड, 15 लाख से ज्यादा बिके; बाइक पहली पसंद
ये भी पढ़ें:छह अप्रैल से बिहार के सरकारी स्कूल 6.30 बजे से चलेंगे, छुट्टी कब होगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।