Bihar Police STF 3 Encounters Every Month 4 Criminals Neutralized 9 Injured so far in this year बिहार में हर महीने 3 एनकाउंटर, 2026 में अब तक 4 अपराधी ढेर; 9 को पुलिस ने किया लंगड़ा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में हर महीने 3 एनकाउंटर, 2026 में अब तक 4 अपराधी ढेर; 9 को पुलिस ने किया लंगड़ा

बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच हर महीने औसतन 3 एनकाउंटर हो रही है। किसी में अपराधियों की जान जारी है, तो किसी में पुलिस पैर में गोली मारकर उन्हें पकड़ रही है। इस साल अब तक 4 अपराधी एनकाउंटर में ढेर किए जा चुके हैं। 

Thu, 30 April 2026 11:01 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में हर महीने 3 एनकाउंटर, 2026 में अब तक 4 अपराधी ढेर; 9 को पुलिस ने किया लंगड़ा

Bihar Police Encounters: हथियार दिखाकर चुनौती देने वाले अपराधियों पर बिहार पुलिस की एसटीएफ (विशेष कार्य इकाई) कड़े प्रहार में जुटी है। बिहार में हर महीने औसतन तीन पुलिस मुठभेड़ की घटनाएं इसकी गवाही दे रहे हैं। 2026 के पहले चार महीने के दौरान राज्य में पुलिस मुठभेड़ की 12 घटनाएं हुई हैं, जिनमें चार अपराधी ढेर किए गए। वहीं, भागने का प्रयास कर रहे 9 अपराधियों को पुलिस ने पैर में गोली मारकर लंगड़ा कर दिया। अब ये बदमाशों को अपनी बाकी की जिंदगी अफसोस के साथ बितानी पड़ेगी।

वैशाली में प्रिंस, मोतिहारी में कुंदन और प्रियांश हुआ ढेर

इस साल 6 फरवरी को एसटीएफ और स्थानीय पुलिस ने वैशाली (हाजीपुर) में एक संयुक्त ऑपरेशन के दौरान कुख्यात अपराधी प्रिंस उर्फ अभिजीत को मार गिराया। वह सोना लूट, हत्या और डकैती के 30 से अधिक मामलों में वांछित था और उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।

इसके बाद 17 मार्च को कुंदन ठाकुर और प्रियांश दुबे को मोतिहारी के चकिया में पुलिस मुठभेड़ के दौरान मार गिराया गया। घटना से एक दिन पहले कुंदन ठाकुर ने चकिया के अपर थानाध्यक्ष को फोन कर धमकी दी थी। इस एनकाउंटर में एसटीएफ के एक जवान श्रीराम यादव भी गंभीर रूप से घायल होकर इलाज के दौरान शहीद हो गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपराधियों को माला पहनाने की जरूरत नहीं, माला चढ़ाइए; सम्राट की पुलिस को खुली छूट

ईओ की हत्या करने वाला रामधनी यादव मारा गया

हाल ही में 29 अप्रैल को एसटीएफ ने सुल्तानगंज नगर परिषद गोलीकांड में फरार चल रहे कुख्यात अपराधी रामधनी यादव को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर कार्यालय में घुसकर दिनदहाड़े सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या कर दी थी, जबकि सभापति गंभीर रूप से घायल होकर इलाजरत हैं।

इनके अलावा मुठभेड़ की अन्य घटनाओं में अपराधियों को पैर में गोली मारी गई। सीवान में पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के भांजे की हत्या करने वाले अपराधी छोटू कुमार यादव को मुठभेड़ के दौरान गुरुवार तड़के दोनों पैर में गोलियां लगी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रामधनी यादव को पुलिस ने मारी थी 5 गोलियां, सरेंडर के बावजूद कैसे हो गया एनकाउंटर

38 इनामी सहित 730 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया

बिहार पुलिस की एसटीएफ ने पिछले 4 महीने में 38 इनामी कुख्यातों सहित जिलों की टॉप 10 और 20 की सूची में शामिल 730 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके अलावा इनामी सहित 18 नक्सली भी गिरफ्तार हुए। इनामी अपराधियों में तीन लाख, दो लाख एवं एक लाख रुपये के घोषित एक-एक इनामी को पकड़ा गया। 50 हजार रुपये के 9 इनामी, जबकि 25 हजार रुपये के 26 इनामी अपराधियों को पकड़ा गया है।

17 अपराधियों को दूसरे राज्यों से किया गिरफ्तार

बिहार में अपराध कर फरार होने वाले अपराधियों पर भी एसटीएफ की कड़ी नजर है। बिहार के कुल 17 अपराधियों को देश के विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार कर लाया गया। वहीं, दूसरे राज्यों में अपराध कर बिहार में छिपे 21 अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में BJP नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी भी घायल

ऑपरेशन लंगड़ा में घायल हुए ये अपराधी

मैनेजर राय (दीदारगंज), प्रह्लाद कुमार (अथमलगोला), नीतीश कुमार (मनेर), परमानंद यादव उर्फ नेपाली, लातेहार (झारखंड), राजीव कुमार उर्फ सूर्या डॉन (खाजेकलां), धीरज कुमार (पंडारक), मंगल कुमार, बलिया (बेगूसराय), छोटू कुमार यादव (सीवान)।

(हिन्दुस्तान ब्यूरो की रिपोर्ट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 'रूल ऑफ सम्राट',सीवान मर्डर-एनकाउंटर पर BJP नेता ने बदमाशों को चेताया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।