Rule of Samrat in Bihar BJP leader Niraj warns criminals after Siwan murder encounter बिहार में 'रूल ऑफ सम्राट', सीवान मर्डर-एनकाउंटर पर बीजेपी नेता ने बदमाशों को चेताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 'रूल ऑफ सम्राट', सीवान मर्डर-एनकाउंटर पर बीजेपी नेता ने बदमाशों को चेताया

नीरज कुमार ने कहा है कि अपराधियों की अब खैर नहीं है कि बिहार में रूल ऑफ लॉ के साथ रूल ऑफ सम्राट चौधरी भी है।

Thu, 30 April 2026 09:41 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में 'रूल ऑफ सम्राट', सीवान मर्डर-एनकाउंटर पर बीजेपी नेता ने बदमाशों को चेताया

Bihar Crime News: बिहार के सीवान में बुधवार की रात बीजेपी के पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के बहनोई व लक्ष्मीपुर निवासी चंदन सिंह और भगीना हर्ष सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान लाया गया , जहां चिकित्सकों ने भगीना को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना के चंद घंटों के अंदर आरोपी छोटू यादव का हाफ एनकानंटर कर दिया है। इस पर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी नेता नीरज कुमार ने कहा कि बिहार में अब रूल ऑफ सम्राट है। अपराधी अपना काम छोड़ दें या बिहार छोड़ दें।

नीरज कुमार ने इस घटना पर बयान जारी कर कहा है कि अपराधियों की अब खैर नहीं है कि बिहार में रूल ऑफ लॉ के साथ रूल ऑफ सम्राट चौधरी भी है। अपराधी अब बच नहीं सकते हैं। सीवान में बीजेपी नेता मनोज कुमार सिंह के भगीना की हत्या और बहनोई को गोली मारने के आरोपी छोटू यादव को पुलिस ने पांच घंटे अंदर ऑपरेशन लंगरा के तहत गोली मार दी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का तल्ख तेवर सीधा संकेत है कि अपराधी या तो अपराध छोड़ दें या बिहार छोड़ दें। जो लोग समझते हैं कि क्राइम करके भी बच जाएंगे वे भ्रम से बाहर आ जाएं कि बिहार में ठीक से रहना है तो अपराध छोड़ना ही होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्व BJP एमएलसी के भगीना, बहनोई पर ताबड़तोड़ फायरिंग; बेटे की मौत, पिता रेफर

सीवान में नगर थाने के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास बुधवार की शाम अपराधियों ने भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के बहनोई व लक्ष्मीपुर निवासी चंदन सिंह व भगीना हर्ष सिंह को गोली मार दी जिसमें हर्ष सिंह की मौत हो गई। बहनोई चंदन सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। एसपी पूरन कुमार झा व नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने भी सदर अस्पताल व आंदर ढाला के पास स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से पुलिस ने एक गोली व एक खोखा बरामद किया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बताया गया है कि चंदन सिंह व हर्ष एक तिलक समारोह में गाड़ी पर सवार होकर जा रहे थे कि अपराधियों ने आकर गोली चला दी। गोली लगने के बाद संबंधियों व अन्य लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बहनोई को पटना रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में पदाधिकारियों के अलावा पूर्व एमएलसी मनोज सिंह,विधायक व्यास सिंह समेत भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहीं, एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि अभी मामले की छानबीन की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में BJP नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी भी घायल

गुरुवार को पुलिस ने इस कांड के आरोपी छोटू कुमार यादव का हाफ एनकाउंटर कर दिया। एसपी पूरण कुमार झा ने कहा कि सीसीटीवी फूटेज से आरोपी की पहचान की गयी। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस रेड के दौरान उसने पुलिस पर ही गोली चला दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर घायल कर दिया और गिरफ्तार कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:VIDEO: शोरगुल और धांय.., बीजेपी के पूर्व MLC के बहनोई और भांजे पर यूं चली गोली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।