Police encounter in siwan gangster chhotu yadav who killed ex bjp mlc manoj singh Nephew बिहार में BJP के पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी भी घायल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में BJP के पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी भी घायल

सीवान में भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की गोली मारकर हत्या करनेवाले अपराधी को पुलिस के साथ गुरुवार की अहले सुबह करीब 3 बजे मुठभेड़ में गोली लगी है। जख्मी अपराधी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा का छोटू कुमार यादव बताया गया है।

Thu, 30 April 2026 07:36 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सीवान
share
बिहार में BJP के पूर्व MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या, पुलिस एनकाउंटर में आरोपी भी घायल

बिहार में सम्राट सरकार की पुलिस अपराधियों पर काल बनकर टूट रही है। अब सीवान में पुलिस ने एनकाउंटर किया है। लगातार दूसरे दिन बिहार में एक बड़े एनकाउंटर से अपराधियों को साफ संदेश दिया गया है कि पुलिस अपराधियों को बख्शने के मूड में नहीं है। सीवान में भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की गोली मारकर हत्या करनेवाले अपराधी को पुलिस के साथ गुरुवार की अहले सुबह करीब 3 बजे मुठभेड़ में गोली लगी है। जख्मी अपराधी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा का छोटू कुमार यादव बताया गया है।

एसपी पूरन कुमार झा का कहना है कि घटनास्थल के आसपास से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधी की पहचान कर गिरफ्तारी की गई लेकिन गिरफ्तारी के दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी, जिसपर जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से वो घायल हो गया। उसको सदर अस्पताल से इलाज के लिए पटना भेजा गया है। बुधवार की शाम में गाड़ी सटने के विवाद में पूर्व एमएलसी के भांजा व बहनोई को गोली मार दी गई थी, जिसमें भांजे की मौत हो गई।

सीवान एनकाउंटर में घायल अपराधी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अगले 3 घंटे भारी, यहां बारिश-वज्रपात और तेज हवाएं चलेंगी;आगे कैसा मौसम

बहनोई और भांजे को मारी थी गोली

आपको बता दें कि नगर थाने के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास बुधवार की शाम अपराधियों ने भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के बहनोई व लक्ष्मीपुर निवासी चंदन सिंह व भगीना हर्ष सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान लाया गया , जहां चिकित्सकों ने भगीना हर्ष सिंह को मृत घोषित कर दिया था।

बहनोई चंदन सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। एसपी पूरन कुमार झा व नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने भी सदर अस्पताल व आंदर ढाला के पास स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटनास्थल से पुलिस ने एक गोली व एक खोखा बरामद किया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बताया गया है कि चंदन सिंह व हर्ष एक तिलक समारोह में गाड़ी पर सवार होकर जा रहे थे कि अपराधियों ने आकर गोली चला दी। पुलिस अभी विस्तृत जांच कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:12 लाख नाम कट गए, 18 लाख और कटेंगे; बिहार में राशन कार्ड से किन्हें हटाया जा रहा
ये भी पढ़ें:कोसी-गंडक की तबाही कैसे होगी कम, नेपाल संग तीन दिन मंथन;सम्राट सरकार की बड़ी पहल

गोली लगने के बाद संबंधियों व अन्य लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां से बहनोई को पटना रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में पदाधिकारियों के अलावा पूर्व एमएलसी मनोज सिंह,विधायक व्यास सिंह समेत भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहीं, एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि अभी मामले की छानबीन की जा रही है।

इस पूरी घटना को लेकर अभी तक कि मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व एमएलसी का परिवार का तिलक समारोह में जाने के लिए निकला था। लेकिन अचानक उनकी कार को अन्य कार सवार ने टक्कर मार दी। इसके बाद बकझक शुरू हुई और फिर कार में सवार एक शख्स ने गोली चला दी। इस घटना में कुल 4 लोगों के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। बता दें कि मनोज सिंह अभी सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन के पद पर हैं। फिलहाल पुलिस तीन अन्य आरोपियों के बारे में जांच-पड़ताल कर रही है।

बुधवार को भागलपुर में एनकाउंटर

आपको बता दें कि इससे पहले बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति पर हुए हमले का कथित मुख्य साजिशकर्ता बुधवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस ने दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी और उपसभापति नीलम देवी के पति रामधनी यादव को गोली मारी थी। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) और दो निरीक्षक घायल हो गए थे।

मंगलवार को तीन हथियारबंद अपराधी सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में सभापति राजकुमार के कक्ष में घुस गए थे और गोलीबारी की थी। जिसमें सभापति और कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में कृष्ण भूषण कुमार ने स्थानीय अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। हत्याकांड का मुख्य आरोपी रामधनी यादव क्षेत्र का कुख्यात अपराधी था और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।