bihar police half encounter with bounty notorious in gopalganj बिहार में इनामी कुख्यात को पुलिस ने मारी गोली, हाफ एनकाउंटर में हुआ जख्मी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में इनामी कुख्यात को पुलिस ने मारी गोली, हाफ एनकाउंटर में हुआ जख्मी

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि महावीर यादव के बंगरा पुल के समीप आने की सूचना मिली थी। इसके बाद बैकुंठपुर,सिधवलिया व महम्मदपुर थानों की पुलिस के साथ वे खुद छापेमारी करने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस को देखकर उसने फायरिंग कर दी।

Wed, 2 July 2025 07:51 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, सिधवलिया, गोपालगंज
share
बिहार में इनामी कुख्यात को पुलिस ने मारी गोली, हाफ एनकाउंटर में हुआ जख्मी

बिहार में पुलिस ने एक अपराधी को गोली मार दी है। घटना गोपालगंज जिले की है। पुलिस की गोली से घायल इनामी अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुतबािक, गोपालगंज में बैकुंठपुर के बंगरा पुल के समीप पुलिस से हुई मुठभेड़ में इनामी कुख्यात को दाहिने पैर में लगी गोली। हाफ एनकाउंटर के बाद पुलिस ने जख्मी हालत में कुख्यात को पकड़ा है।

बताया जा रहा है कि 25 हजार का इनामी बदमाश महावीर यादव मंगलवार की शाम बैकुंठपुर के बंगरा पुल के समीप पुलिस मुठभेड़ में जख्मी हो गया। गोली उसके दाहिने पैर में लगी । उसे इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया है। जख्मी बदमाश सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा का निवासी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 साल लीव-इन में रहा, बिहार में प्रेमिका की जमीन अपने नाम करवा भागा प्रेमी
ये भी पढ़ें:बिहार में पंजाब मेल में मिला फर्जी टीटीई, शराब के साथ अरेस्ट

एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि महावीर यादव के बंगरा पुल के समीप आने की सूचना मिली थी। इसके बाद बैकुंठपुर,सिधवलिया व महम्मदपुर थानों की पुलिस के साथ वे खुद छापेमारी करने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस को देखकर उसने फायरिंग कर दी।

बचाव में पुलिस ने भी गोली चलाई। गोली उसके पैर में लगने से वह जख्मी हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मुठभेड़ में जख्मी महावीर यादव पर बैकुंठपुर व सिधवलिया थानों में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रीतलाल यादव विशेष सुविधा की मांग पर अड़े, पानी भी छोड़ा; कैसे बिगड़ी तबीयत
ये भी पढ़ें:दक्षिण और उत्तर में ठनका से आफत, दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट;कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।