lover run away after eleven years live in relationship in bihar 11 साल लीव-इन रिलेशन में रहा, बिहार में प्रेमिका की जमीन अपने नाम करवा भागा प्रेमी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

11 साल लीव-इन रिलेशन में रहा, बिहार में प्रेमिका की जमीन अपने नाम करवा भागा प्रेमी

बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की ग्यारह साल तक लीव-इन रिलेशन में रहे। इस दौरान प्रेमिका की जमीन को प्रेमी ने अपने नाम करवा ली। यही नहीं जमीन बेच भी दी और फिर वो भाग गया। अब प्रेमिका न्याय के लिए बिहार राज्य महिला आयोग पहुंची है।

Wed, 2 July 2025 06:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
11 साल लीव-इन रिलेशन में रहा, बिहार में प्रेमिका की जमीन अपने नाम करवा भागा प्रेमी

बिहार में इश्क में धोखाधड़ी का गजब मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी पर आरोप है कि उसने प्रेमिका की जमीन अपने नाम करवा ली और फिर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि लड़का-लड़की ग्यारह साल तक लीव-इन रिलेशन में रहे। इस दौरान प्रेमिका की जमीन को प्रेमी ने अपने नाम करवा ली। यही नहीं जमीन बेच भी दी और फिर वो भाग गया। अब प्रेमिका न्याय के लिए बिहार राज्य महिला आयोग पहुंची है।

पटना में महिला आयोग ने इस केस पर मंगलवार को सुनवाई की। इसमें जांच के आदेश दिये हैं। जांच के बाद प्रेमी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया गया है। मामला औरंगाबाद जिले का है। इसके साथ ही महिला आयोग में मंगलवार को 12 अन्य मामलों की भी सुनवाई की गई। सभी पीड़िता को सुनवाई की अगली तिथि दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रीतलाल यादव विशेष सुविधा की मांग पर अड़े, पानी भी छोड़ा; कैसे बिगड़ी तबीयत

बता दें महिला आयोग का पुनर्गठन नौ जून को किया गया था। इसके बाद से लगातार पीड़ित महिलाएं आयोग पहुंच रही हैं। सभी पीड़िताओं की शिकायत दर्ज की जा रही थी। मंगलवार को उन केसों की सुनवाई हुई जो जून दर्ज हुए थे।

दहेज उत्पीड़न, यौन शोषण के आएं कई केस : महिला आयोग के पास घरेलू हिंसा के अलावा दहेज उत्पीड़न और यौन शोषण से जुड़े कई मामले मंगलवार को सुनवाई हुई। आयोग के पास हर दिन दहेज उत्पीड़न के केस आ रहे हैं। पहले दिन की सुनवाई में ही सिर्फ तीन मामले दहेज उत्पीड़न के थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण और उत्तर में ठनका से आफत, दो जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट;कैसा रहेगा मौसम

महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा ने बताया कि एक जुलाई को 12 केस की सुनवाई की गयी। इसमें कई केस दहेज उत्पीड़न के थे। अब हर दिन सुनवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजनाथ सिंह संग BJP नेताओं का बिहार चुनाव पर मंथन, लालू के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।