bihar police Constable took promotion from fake certificate in arwal आठवीं पास पर बिहार पुलिस में भर्ती, दसवीं का फर्जी सर्टिफिकेट दिखा लिया प्रमोशन; सिपाही ने गजब खेल किया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आठवीं पास पर बिहार पुलिस में भर्ती, दसवीं का फर्जी सर्टिफिकेट दिखा लिया प्रमोशन; सिपाही ने गजब खेल किया

सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीसी जवान पंकज कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल 6 माह से पीटीसी जवान पंकज कुमार सिंह निलंबित हैं।

Tue, 17 June 2025 09:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, निज संवाददाता, अरवल
share
आठवीं पास पर बिहार पुलिस में भर्ती, दसवीं का फर्जी सर्टिफिकेट दिखा लिया प्रमोशन; सिपाही ने गजब खेल किया

बिहार पुलिस के एक जवान ने विभाग के साथ गजब का फर्जीवाड़ा किया है। इस जवान ने फर्जी सर्टिफिकेट दिखा कर प्रमोशन ले लिया। अब सिपाही पर ऐक्शन लिया गया है। दरअसल अरवल जिले में पदस्थापित पीटीसी जवान पंकज कुमार सिंह पर गाज गिर सकती है। उनपर मैट्रिक की फर्जी सर्टिफिकेट लगाकर प्रमोशन लेने का आरोप है। बताया जाता है कि वे आठवीं पास पर बिहार पुलिस जवान के रूप में बहाल हुए थे। लेकिन उन्होंने फर्जी मैट्रिक के सर्टिफिकेट, अंक पत्र प्रमाण पत्र बनाकर पीटीसी में प्रमोशन ले ली।

उसके बाद किसी के द्वारा इसकी शिकायत की गयी कि पंकज कुमार सिंह ने पीटीसी के प्रमोशन मैट्रिक के फर्जी सर्टिफिकेट बनकर लिया है उसके बाद पुलिस कार्यालय के द्वारा पीटीसी जवान पंकज कुमार सिंह के मैट्रिक के सभी जमा किए गए प्रमाण पत्रों की जांच बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा कराई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पुलिसवालों को दांत से काटा, लाठी-डंडे से पीटा; थानाध्यक्ष समेत 3 जख्मी
ये भी पढ़ें:बिहार में दारोगा को पीटा, हत्या के प्रयास के आरोपी को भी छुड़ा ले गए

जांच में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा पीटीसी जवान पंकज कुमार सिंह के मैट्रिक का सर्टिफिकेट एवं सभी प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉक्टर इमानूल हक मैग्नू ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीटीसी जवान पंकज कुमार सिंह पर फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर पर प्रमोशन लेने एवं विभाग को गुमराह करने के मामले में सदर थाना अध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर थानाध्यक्ष अवधेश कुमार चौधरी ने खुद सूचक बनकर पीटीसी पंकज कुमार सिंह पर मैट्रिक की फर्जी सर्टिफिकेट बनाकर प्रमोशन लेने एवं पुलिस विभाग को गुमराह करने के मामले में सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

सदर थाना अध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीसी जवान पंकज कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर ली गई है। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि फिलहाल 6 माह से पीटीसी जवान पंकज कुमार सिंह निलंबित हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, बिहार के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; मानसून कब आएगा
ये भी पढ़ें:बिहार में असम की युवती का यौन शोषण, झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।