Bihar Weather imd orange alert for rain in sitamarhi madhubani and kishanganj update on monsoon Bihar Weather: छाता लेकर ही घर से निकलें, बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; वज्रपात की चेतावनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: छाता लेकर ही घर से निकलें, बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; वज्रपात की चेतावनी

Bihar Weather: पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, भागलपुर, बांका एवं किशनगंज के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे तक तेज हवा चलने की संभावना है।

Tue, 17 June 2025 06:27 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: छाता लेकर ही घर से निकलें, बिहार के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट; वज्रपात की चेतावनी

Bihar Weather: मौसम विभाग ने मंगलवार को सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच, सोमवार को भागलपुर में 52 मिमी, वाल्मीकिनगर में 39 मिमी बारिश हुई।

पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, भागलपुर, बांका एवं किशनगंज के कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किमी प्रतिघंटे तक तेज हवा चलने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में असम की युवती का यौन शोषण, झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

पटना में आज बदलेगा मौसम

पटना में भी मंगलवार से मौसम में बदलाव आएगा। आंशिक बादल छाएंगे। उमस रहेगी, लेकिन बुधवार को बेहतर मात्रा में बारिश हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

बिहार में कब आएगा मानसून

बिहार में मानसून के आने को लेकर भी अपडेट है। राज्य में गर्मी और उमस से परेशान लोगों के लिए राहत की खबर है। सूबे में मानसून के प्रसार की परिस्थिति में तेजी से बदलाव आया है। मौसम विभाग के निदेशक आशीष कुमार ने कहा कि मंगलवार से बुधवार तक राज्य के कुछ जिलों में मानसून दस्तक देगा। पूर्णिया, किशनगंज के रास्ते मानसून का प्रसार होगा। पटना में भी असर दिखेगा। चार दिनों में तीन डिग्री तक अधिकतम पारा गिरेगा।

पिछले 19 -20 दिनों से मानसून का करंट बिहार की सीमा पर बंगाल में ठिठका पड़ा था। अनुकूल परिस्थितियां न मिलने से इसका प्रसार आगे की ओर नहीं हो रहा था। सूबे में मानसून के प्रवेश का समय 13 जून है। 18 जून तक पटना, गया, सारण समेत राज्य के कई जिलों में प्रसार हो जाता है। यानी इसके आगमन में देरी हो चुकी है। हालांकि अब परिस्थितियां अनुकूल हुई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में घटा सेक्स रेशियो, 1000 लड़कों पर महज 891 लड़कियां; रिपोर्ट में खुलासा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।