bihar police bit by teeth and beaten in araria three cops injured बिहार में पुलिसवालों को दांत से काटा, लाठी-डंडे से पीटा; थानाध्यक्ष समेत 3 जख्मी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में पुलिसवालों को दांत से काटा, लाठी-डंडे से पीटा; थानाध्यक्ष समेत 3 जख्मी

फारबिसगंज पुलिस पर सोमवार को आरोपित व उनके 20-25 परिजनों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से प्रहार किया। इस दौरान दांत काटकर तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।

Tue, 17 June 2025 08:49 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
बिहार में पुलिसवालों को दांत से काटा, लाठी-डंडे से पीटा; थानाध्यक्ष समेत 3 जख्मी

बिहार में पुलिसवालों पर हमले नहीं रूक रहे हैं। अब अररिया जिले में पुलिसवालों को पीटा गया है। यहां पुलिसवालों को दांत से काटा गया। फारबिसगंज नगर परिषद की जमीन से अतिक्रमण हटाने के दौरान सरकारी काम में दखल को लेकर दर्ज केस के आरोपी को पकड़ने गई फारबिसगंज पुलिस पर सोमवार को आरोपित व उनके 20-25 परिजनों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम पर आरोपियों ने लाठी-डंडे से प्रहार किया। इस दौरान दांत काटकर तीन पुलिसकर्मियों को घायल कर दिया।

घायलों में फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, दारोगा अमित राज और सिपाही लक्ष्मण कुमार शामिल हैं। आत्मरक्षार्थ थानाध्यक्ष ने पिस्टल निकाली और स्थिति को संभाला। पुलिस मुख्य आरोपी फिरोज को गिरफ्तार कर थाना ले आई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में दारोगा को पीटा, हत्या के प्रयास के आरोपी को भी छुड़ा ले गए
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, बिहार के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; मानसून कब आएगा

घायल पुलिसकर्मियों का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने गई थी। उसने समर्थकों के साथ मिलकर पुलिस पर हमला कर दिया। सभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर लगाया, आयरन से दागा; पति की हैवानियत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।