daroga beaten in bihar mob also got rid of attempt to murder accused in bhojpur बिहार में दारोगा को पीटा, हत्या के प्रयास के आरोपी को भी छुड़ा ले गए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में दारोगा को पीटा, हत्या के प्रयास के आरोपी को भी छुड़ा ले गए

नवादा थाने की पुलिस के साथ मारपीट की गयी। मौके पर हत्या के प्रयास के एक गिरफ्तार आरोपित को भी पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया गया। मारपीट में नवादा थाने के दारोगा वाहिद अली मामूली रूप से चोटिल भी हो गये। इस संबंध में दारोगा वाहिद अली के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Tue, 17 June 2025 08:28 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम
share
बिहार में दारोगा को पीटा, हत्या के प्रयास के आरोपी को भी छुड़ा ले गए

बिहार में एक दारोगा की पिटाई कर दी गई। इतना ही नहीं भीड़ ने पुलिसवालों को पीट कर उनके कब्जे से एक आरोपी को भी छुड़ा लिया। भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव में रविवार की रात छापेमारी करने गयी नवादा थाने की पुलिस के साथ मारपीट की गयी। मौके पर हत्या के प्रयास के एक गिरफ्तार आरोपित को भी पुलिस के कब्जे से छुड़ा लिया गया।

मारपीट में नवादा थाने के दारोगा वाहिद अली मामूली रूप से चोटिल भी हो गये। इस संबंध में दारोगा वाहिद अली के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। उसमें बरिसवन गांव निवासी पवन तिवारी, उसके भाई अमित तिवारी और ग्रामीण उमाशंकर समेत आधा दर्जन लोगों को आरोपित किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस सघन छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता लेकर निकलें, बिहार के इन जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट; मानसून कब आएगा
ये भी पढ़ें:बिहार में आसमान से बरसी मौत, ठनका गिरने से एक ही दिन में 14 लोग मरे

पुलिस के अनुसार इसी साल 23 मई को जगजीवन कॉलेज के समीप चरपोखरी थाना क्षेत्र के बरनी गांव निवासी काशीनाथ सिंह के पुत्र विनीत कुमार सिंह के साथ मारपीट की गयी थी। उस मामले में विनीत कुमार सिंह द्वारा अपने चाचा राधामोहन सिंह और चचेरे भाई विकास सिंह उर्फ पहाड़ी सहित तीन नामजद और दस-पन्द्रह अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कराई थी।

उस मामले में बरिसवन गांव निवासी पवन तिवारी का भी नाम आया था। वह उसी समय से फरार चल रहा था। रविवार की रात दारोगा वाहिद अली के नेतृत्व में नवादा थाने की टीम छापेमारी करने बरिसवन गांव गयी थी। तब पुलिस द्वारा पवन तिवारी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी के प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर लगाया, आयरन से दागा; पति की हैवानियत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।