Bihar new airport Muzaffarpur approved Samrat choudhary thanks Modi Nitish बिहार को नए एयरपोर्ट की सौगात, मुजफ्फरपुर से उड़ान की मंजूरी; मोदी, नीतीश को सम्राट ने दिया धन्यवाद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार को नए एयरपोर्ट की सौगात, मुजफ्फरपुर से उड़ान की मंजूरी; मोदी, नीतीश को सम्राट ने दिया धन्यवाद

केंद्र सरकार के फैसले से उत्तर बिहार में खुशी की लहर है। इलाके में शैक्षणिक, व्यापारिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को इससे बढ़ावा मिलेगा।

Sat, 4 Oct 2025 04:24 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार को नए एयरपोर्ट की सौगात, मुजफ्फरपुर से उड़ान की मंजूरी; मोदी, नीतीश को सम्राट ने दिया धन्यवाद

चुनावी साल में केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार को एक और सौगात दी है। मुजफ्फरपुर से बहु प्रतिक्षित हवाई सेवा को मंजूरी दे दी गयी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। डिप्टी सीएम ने सीएम नीतीश और पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। इससे पहले पूर्णिया से 15 सितम्बर को हवाई सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया था।

सम्राट चौधरी ने लिखा है कि बिहार में हवाई यात्राओं को लगातार विस्तार मिल रहा है। मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट के नवनिर्माण हेतु टेंडरिंग कर दिया गया है। जिसमें प्री फैब स्टील स्ट्रक्चर का कार्य होगा। इससे पूरे तिरहुत क्षेत्र के साथ बिहार में हवाई सेवा का एक और विकल्प तैयार हो गया। मुजफ्फरपुर वासी एवं तिरहुत क्षेत्र की जनता को बहुत-बहुत बधाई है। इस बहुप्रतीक्षित निर्णय के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को कोटिश धन्यवाद-आभार।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली और हैदराबाद के लिए विमान सेवा कब से, निदेशक ने बताया
ये भी पढ़ें:पूर्णिया से दो शहरों के लिए 15 अक्टूबर से डेली फ्लाइट, स्टार एयर का ऐलान

केंद्र सरकार के फैसले से उत्तर बिहार में खुशी की लहर है। इलाके में शैक्षणिक, व्यापारिक, आर्थिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को इससे बढ़ावा मिलेगा। तिरहुत इलाके में एयर सर्विस की काफी आवश्यकता महसूस की जा रही थी। यह कदम केवल व्यवसायिक यात्राओं के लिए उपयोगी होगा बल्कि, पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। स्थानीय व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। मुज़फ़्फ़रपुर एयरपोर्ट के माध्यम से जल्द ही कई प्रमुख शहरों के लिए उड़ान सेवा शुरू होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जल्द संवरेगी मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट की सूरत, वादा निभाएंगे पीएम मोदी?

मुजफ्फरपुर एयरपोर्ट लंबे समय से चुनावी मुद्दा है। हर बार प्रत्याशी इसका वादा जनता से करते हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव के दौरान पताही हवाई पट्टी से नरेंद्र मोदी ने इसे चालू करने का वादा किया था। लेकिन पूरा होने में दस साल से ज्यादा समय लग गए। इससे पहले दरभंगा एयरपोर्ट चालू हो जाने से जनता में काफी आक्रोश था। मुजफ्फरपुर और दरभंगा के बीच दूरी का पारामीटर बाधा बन रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपराष्ट्रपति का लीची डिजाइन के इडली से स्वागत, मुजफ्फरपुर में करेंगे पूजा
ये भी पढ़ें:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 2 दिन मुजफ्फरपुर में, डिटेल प्रोग्राम जानें
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: 45 विधानसभा सीटों पर कभी नहीं जीतीं महिलाएं, मुजफ्फरपुर में ज्यादा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।