Swami Avimukteshwaranand in Muzaffarpur know detailed program contest assembly electios on 243 seats of Bihar स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 2 दिन मुजफ्फरपुर में, डिटेल प्रोग्राम जानें; 243 सीटों पर गौ-रक्षकों को चुनाव लड़ाएंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 2 दिन मुजफ्फरपुर में, डिटेल प्रोग्राम जानें; 243 सीटों पर गौ-रक्षकों को चुनाव लड़ाएंगे

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती 5 अक्टूबर की शाम मुजफ्फरपुर पहुंचेंगे। 6 अक्टूबर को शहर में कई कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दरभंगा के लिए प्रस्थान करेंगे।

Fri, 26 Sep 2025 04:31 PMSudhir Kumar मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि
share
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद 2 दिन मुजफ्फरपुर में, डिटेल प्रोग्राम जानें; 243 सीटों पर गौ-रक्षकों को चुनाव लड़ाएंगे

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले जगत गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। इन दिनों वे स्वामी जी बिहार के चुनावी दौरे पर हैं। उन्होंने बिहार विधानसभा की सभी 243 सीटों पर गौ-रक्षक उम्मीदवारों को चुनाव लड़ाने का एलान किया है। मुजफ्फपुर के सिकंदरपुर स्थित श्री राणी सती मंदिर में शुक्रवार को उनके आगमन को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें उनके दो दिवसीय मुजफ्फरपुर में कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर समीक्षा की गई।

बताया गया कि स्वामी जी का आगामी पांच अक्टूबर को शहर में आगमन होने जा रहा है। वे संध्या में शिवहर से मुजफ्फपुर आएंगे। मेडिकल ओवर ब्रिज के पास आयोजन समिति द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वहां से वे रात्रि विश्राम के लिए भीमसेरिया हाउस, देवी प्रसाद भीमसेरिया मार्ग पुरानी गुदरी के लिए प्रस्थान करेगे। वहां कई लोगों के साथ विमर्श कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेता ने नहीं निकाला समाधान,अब वोटर ही करेंगे गाय की रक्षा; अविमुक्तेश्वरानंद

अगले दिन 6 अक्टूबर को स्वामी जी 11 सुबह बाबा गरिब नाथ धाम में दर्शन पूजन करेंगे। उसके पश्चात 400 मीटर की पदयात्रा कर सिकन्दरपूर गोशाला पहुंचेंगे और गौ पूजन करेंगे। 12.30 बजे दोपहर में उत्तर बिहार वाणिज्य एवं उद्योग परिषद के सभागार में गौ भक्तो एवं शहर वासियों से संवाद करेंगे। उसके बाद प्रेस वार्ता करेंगे। स्वामी जी मुजफ्फरपुर के दरभगा के लिए प्रस्थान करेंगे। मौके पर श्याम भिमसेरिया, डॉ. रंजीत नारायण तिवारी, प्रिन्शु मोदी, डॉ. रवि सिंह, चंद्र भूषण पांडे, राजेश अग्रवाल, शंकर चौधरी, सचिन मन्टू, श्रवण सरार्फ उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव में सभी सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार उतारेंगे : अविमुक्तेश्वरानंद

दरअसल स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गौ रक्षा के मुद्दे पर बिहार की सभी विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का साफ कहना है कि 243 सीटों पर गौ-रक्षक उम्मीदवारों को उतारा जाएगा। यह विरोध का तरीका है। हमारे पूर्वजों ने कई तरीके आजमाए, पर किसी नेता ने हमारी समस्या का समाधान नहीं किया। अब वोटर आगे आकर गायों की रक्षा के लिए मतदान करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी कोई राजनीतिक पार्टी नहीं है। किसी के साथ फिलहाल गठजोड़ की भी संभावना नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद गंदे आदमी, उनका टाइटल हटे; शंकराचार्य पर भड़के मांझी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।