flight for delhi and hyderabad from purnia airport will start from next month पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली और हैदराबाद के लिए विमान सेवा कब से होगी शुरू, निदेशक ने बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली और हैदराबाद के लिए विमान सेवा कब से होगी शुरू, निदेशक ने बताया

18 सितम्बर से स्टार एयर अहमदाबाद और पूर्णिया के बीच सप्ताह में चार उड़ानें (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और रविवार) तथा पूर्णिया और कोलकाता के बीच सप्ताह में तीन उड़ानें (सोमवार, मंगलवार और गुरुवार) संचालित करने लगी है। अब शनिवार और रविवार को भी परिचालन को स्वीकृति मिल चुकी है।

Tue, 23 Sep 2025 09:14 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पूर्णिया
share
पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली और हैदराबाद के लिए विमान सेवा कब से होगी शुरू, निदेशक ने बताया

पूर्णिया से दिल्ली और हैदराबाद के लिए इंडिगो अगले माह उड़ान भरने वाली है। पूर्णिया एयरपोर्ट डायरेक्टर डीपी गुप्ता के मुताबिक अक्टूबर से दिल्ली और हैदराबाद के लिए हवाई सेवा शुरू होने की संभावना है। इधर, पूर्णिया एयरपोर्ट से कोलकाता और अहमदाबाद की हवाई सेवा जारी है। पूर्णिया एयरपोर्ट से सोमवार को 355 यात्रियों का आवागमन हुआ। यहां से तीन विमानों ने प्रस्थान किया जबकि तीन विमानों का आवागमन संख्या हुआ। 168 यात्रियों का आगमन हुआ जबकि 187 यात्री यहां से रवाना हुए।

बता दें कि 17 सिंतबर से पूर्णिया से नियमित हवाई सेवा शुरू हो गयी है। शुरूआत दिनों में अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। पूर्णिया समेत सीमांचल के लोग लंबे समय से दिल्ली और हैदराबाद के लिए सीधी हवाई सेवा की मांग कर रहे हैं। त्योहारी मौसम आने वाला है। ऐसे में लोग जल्द हवाई सेवा की मांग कर रहे हैं। 18 सितम्बर से स्टार एयर अहमदाबाद और पूर्णिया के बीच सप्ताह में चार उड़ानें (सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और रविवार) तथा पूर्णिया और कोलकाता के बीच सप्ताह में तीन उड़ानें (सोमवार, मंगलवार और गुरुवार) संचालित करने लगी है। इसके अलावा इंडिगो की कोलकाता के लिए सेवा है। अब शनिवार और रविवार को भी परिचालन को स्वीकृति मिल चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में खरीदारों को मोबाइल पर मिलेगी फ्लैट निर्माण की रिपोर्ट;करना होगा यह काम

पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट के समय पर बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की एयरपोर्ट एक्सप्रेस बस हवाई यात्रियों के लिए सोमवार से उपलब्ध करा दी गयी। हवाई जहाज से उतरने वाले यात्रियों को रेलवे स्टेशन ,बस स्टैंड, लाइन बाजार, खुश्कीबाग से गुलाबबाग तक जाना आसान हो गया। पूर्णिया एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीपी गुप्ता ने हवाई अड्डा से बस सेवा बहाल होने की जानकारी मीडिया को दी।

इधर, बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के रीजनल मैनेजर अजिताभ आनंद ने बताया कि पूर्णिया एयरपोर्ट से निगम की एयरपोर्ट एक्सप्रेस बस सेवा सोमवार से शुरू कर दी गयी है। काफी संख्या में बस में यात्री सवार हुए। फ्लाइट की टाइमिंग के मुताबिक एयरपोर्ट पर अलग-अलग समय में बस उपलब्ध रहती है। हवाई अड्डा से मधुबनी बाजार, आरएन साह चौक, बस स्टैंड, गिरिजा चौक, फोर्ड कंपनी, पंचमुखी मंदिर, फारबिसगंज मोड़, लाइन बाजार, खुश्कीबाग होकर गुलाबबाग तक बस सेवा यात्रियों को मिल रही है। पूर्णिया एयरपोर्ट से बस पर चढ़ने के बाद कहीं भी उतरने पर यात्री को किराया के तौर पर 30 रुपया ही देना होगा।

व्यापार, वाणिज्य और पर्यटन को विस्तार की उम्मीद

अहमदाबाद और कोलकाता जैसे दो महत्वपूर्ण शहरों से सीधी उड़ान कनेक्टिविटी के साथ भारत के एविएशन मानचित्र पर पूर्णिया आ गया है। नई सेवाओं से बिहार के सीमांचल क्षेत्र में व्यापार, वाणिज्य और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस ने 76 और VIP ने 60 सीटों की सूची राजद को सौंपी, महागठबंधन में मंथन
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।