bakery factory owner Qurban Ali dead body found dead police recover suicide note mark on neck मुझे बहुत तकलीफ है.., बेकरी फैक्ट्री संचालक के शव के पास मिला सुसाइड नोट; गर्दन के चारों और काला निशान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुझे बहुत तकलीफ है.., बेकरी फैक्ट्री संचालक के शव के पास मिला सुसाइड नोट; गर्दन के चारों और काला निशान

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। इससे पहले एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराई गई। टीम ने मौके से साक्ष्य के लिए कई नमूने एकत्र किए। कुर्बान इस्लामपुर में बेकरी फैक्ट्री का संचालन करते थे।

Mon, 21 July 2025 10:03 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, मुजफ्फरपुर
share
मुझे बहुत तकलीफ है.., बेकरी फैक्ट्री संचालक के शव के पास मिला सुसाइड नोट; गर्दन के चारों और काला निशान

बिहार में एक बेकरी फैक्ट्री संचालक का शव उनके घर में मिला है। बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिले में घर के किचन में फंदे से लटक कर बेकरी फैक्ट्री संचालक मो. कुर्बान अली (47) ने आत्महत्या कर ली। घटना रविवार दोपहर तिलक मैदान रोड एजाजी मार्केट के पास की है। जांच के दौरान नगर थाने की पुलिस को शव के पास से एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि तकलीफ में हूं, अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल भेज दिया। इससे पहले एफएसएल की टीम को बुलाकर जांच कराई गई। टीम ने मौके से साक्ष्य के लिए कई नमूने एकत्र किए। कुर्बान इस्लामपुर में बेकरी फैक्ट्री का संचालन करते थे। घटना से पूर्व सुबह घर के सभी लोग काम में जुट हुए थे। इसी बीच कुर्बान ने घर के किचन में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थोड़ी देर बात जब पत्नी किचन में गई तो फंदे से लटका हुआ शव देखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Live: बिहार विधानसभा में पेश होंगे 12 बिल, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

वह चीखने चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए। मामले की जानकारी नगर थाना की पुलिस को दी गई। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही परिजनों ने शव को फंदे से उतार कर बैडरूम में रख दिया था। पुलिस की पूछताछ में परिजनों व आसपास के लोगों ने बताया कि कुर्बान पिछले कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। उनको दो बेटी और एक बेटा है। पत्नी गृहिणी है।

जिंदगी से ऊब चुका हूं...

कुर्बान के कमरे की जांच के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था ‘मैं, कुर्बान अली अपनी परेशानी और तनाव भरी जिंदगी से ऊब चुका हूं। मुझे बहुत तकलीफ है। मैं अपनी मर्जी से आत्महत्या कर रहा हूं’।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चार दिन से भूखे हैं.., बेटों की प्रताड़ना से तंग बुजुर्ग दंपति ने गंगा में कूदे
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एम्स पटना के छात्र की मौत में लव अफेयर का एंगल, एनेस्थीसिया का ओवरडोज की आशंका

पुलिस रिपोर्ट में गर्दन के चारों ओर काला निशान

पुलिस ने मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट में लिखा है कि कुर्बान की गर्दन के चारों ओर काला निशान था और हाथ की मुट्ठी खुली हुई थी। जबकि फंदे से लटकने पर गले पर यू या वी सेप का निशान होता है। नगर थाने के दारोगा राहुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में लोगों ने आत्महत्या का मामला बताया है। घटना के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संभल कर रहें! बिहार में बादल गरजेंगे भी और बरसेंगे भी, भारी बारिश की चेतावनी
ये भी पढ़ें:पानी में गिरे घर, सड़क पर आई बाढ़; गंगा में उफान से बिहार के कई जिलों में आफत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।