anant singh said Nitish kumar son Nishant kumar should be chief minister of bihar it is my Heart Desire दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल

निशांत कुमार को मुख्यमंत्री मटेरियल बताते हुए अनंत सिंह ने कहा कि वो अच्छे पढ़े-लिखे हैं। उनमें कई गुण हैं। पिता वाला कोई तो गुण होगा। पिता के पास आज तक एक अंगूठी तक नहीं है तो कुछ तो गुण रहेगा।

Thu, 26 March 2026 11:27 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नालंदा
share
दिली ख्वाहिश है कि नीतीश के बेटा मुख्यमंत्री बनें, बोले अनंत सिंह- निशांत सीएम मटेरियल

नीतीश कुमार के बाद बिहार का अगला मुख्यमत्री कौन होगा? अभी इसपर संशय बरकरार है। इस बीच जनता दल (यूनाइटेड) के मोकामा से विधायक अनंत सिंह ने कहा है कि उनकी दिली ख्वाहिश है कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत बिहार के मुख्यमंत्री बनें। अनंत सिंह ने नालंदा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान यह बातें कही। अनंत सिंह ने कहा कि वो पहली बार नालंदा में आए हैं। पूरे बिहार में विकास हो रहा है। अनंत सिंह ने कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसके बारे में पक्के तौर पर कोई नहीं बता सकता है। कोई किसी को कहता है तो कोई किसी और को कहता है। लेकिन जो मुख्यमंत्री बनाएगा उसी को सिर्फ पता है।

इस दौरान जब पत्रकारों ने अनंत सिंह से पूछा कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन बने, इसे लेकर उनकी दिली ख्वाहिश क्या है? तब इसपर अनंत सिंह ने कहा नीतीश कुमार के बेटे निशांत। आगे निशांत कुमार को मुख्यमंत्री मटेरियल बताते हुए अनंत सिंह ने कहा कि वो अच्छे पढ़े-लिखे हैं। उनमें कई गुण हैं। पिता वाला कोई तो गुण होगा। पिता के पास आज तक एक अंगूठी तक नहीं है तो कुछ तो गुण रहेगा। यहां अनंत सिंह ने एक बार फिर दोहराया कि अब वो चुनाव नहीं लड़ेंगे। अनंत सिंह ने कहा कि उनके बाल-बच्चे जनता की सेवा करेंगे और आगे चुनाव लड़ेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पाक के लिए जासूसी के आरोपी समीर का मोबाइल बिहार में मिला, गाजियाबाद पुलिस ले गई
ये भी पढ़ें:ज्योति के साथ नहीं रहना, तलाक चाहिए; कोर्ट में बोले पावरस्टार पवन सिह

अनंत सिंह पूर्व विधायक पप्पू खान के आवास पर मीडिया से मुखातिब थे। मोकामा विधायक ने निशांत कुमार की तारीफ में कहा कि नीतीश कुमार के बाद अगर कोई मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे योग्य उम्मीदवार है तो वह निशांत कुमार ही हैं। उनका स्वभाव अपने पिता की तरह है।

जमानत पर बाहर आए हैं अनंत सिंह

आपको बता दें कि पटना उच्च न्यायालय ने मोकामा विधानसभा क्षेत्र से सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड मामले में जमानत दे दी थी। न्यायमूर्ति आर. पी. मिश्रा ने कुछ शर्तों के साथ अनंत सिंह को जमानत दी थी और उन्हें आगाह किया था कि इस मामले के गवाहों को डराने या धमकाने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार: 2 दिन में सीओ-राजस्व अफसरों का होगा हिसाब-किताब, बन रही लिस्ट
ये भी पढ़ें:छाता रखें साथ! बिहार में 31 मार्च तक बारिश, तेज हवाएं भी चलेंगी;मौसम का हाल

अदालत ने स्पष्ट किया था कि किसी भी परिस्थिति में गवाहों को परेशान नहीं किया जाए। न्यायाधीश ने यह भी चेतावनी दी कि यदि डराने-धमकाने की कोई सूचना मिलती है, तो ट्रायल कोर्ट से मिली उनकी जमानत कभी भी रद्द की जा सकती है। उच्च न्यायालय के इस आदेश के बाद आवश्यक कागजी कार्रवाई और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद अनंत सिंह जेल से रिहा हुए थे।

उल्लेखीय है कि जन सुराज पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा टाल क्षेत्र में कर दी गई थी। बाद में बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह को मोकामा स्थित उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। इस मामले के बाद अनंत सिंह बेउर केंद्रीय कारागार में बंद थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।