Bihar Weather forecast imd said rain will start from today till 31st march thunderstorm and lightning in several parts Bihar Weather: छाता रखें साथ! बिहार में 31 मार्च तक बारिश का दौर, तेज हवाएं भी चलेंगी; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: छाता रखें साथ! बिहार में 31 मार्च तक बारिश का दौर, तेज हवाएं भी चलेंगी; मौसम का हाल

Bihar Weather: मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया और किशनगंज में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है।

Thu, 26 March 2026 07:47 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: छाता रखें साथ! बिहार में 31 मार्च तक बारिश का दौर, तेज हवाएं भी चलेंगी; मौसम का हाल

Bihar Weather: बिहार के अलग-अलग जिलों में आज से मौसम आपको चौंका देगा। घर से निकलने वक्त आप अपने साथ छाता रख सकते हैं क्योंकि अब बारिश का दौर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो आज से लेकर 31 मार्च तक बिहार के अलग-अलग हिस्सों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुरुवार को पश्चिम चंपारण और पूर्वी चंपारण में एक या दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा सीतामढ़ी, मधुबनी, शिवहर, सुपौल, अररिया और किशनगंज में एक या दो जगहों पर बारिश हो सकती है।

इसके बाद 27 मार्च को पूरे बिहार में अलग-अलग जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इस दौरान सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया और कटिहार में अनेक स्थानो पर बारिश की संभावना है। 28 मार्च को एक बार फिर पूरे बिहार में बारिश का अनुमान है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के स्कूल में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' अनिवार्य, नीतीश सरकार का फरमान
ये भी पढ़ें:बिहार में अब पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन करें अप्लाई, क्या है तरीका

मौसम विभाग की मानें तो 29 मार्च को राज्य का मौसम शुष्क रह सकता है। इसके बाद 30 मार्च को उत्तर पूर्व बिहार के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार तथा दक्षिण पूर्व बिहार के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया में एख दो जगहों पर बारिश हो सकती है। 31 मार्च को सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार में एख दो स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है।

वज्रपात औऱ तेज हवाएं चलेंगी

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 27 मार्च को बिहार के उत्तर-पूर्व, दक्षिण मध्य एवं दक्षिण पूर्व भाग के जिलों में मेघगर्जन/वज्रपात तथा बारिश के साथ-साथ 50-60 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। वहीं 28 मार्च को भी राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर मध्य एवं दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में वज्रपात, ओवावृष्टि के साथ-साथ तेज हवाएं भी चल सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के प्रवासी मजदूरों के लिए पटना में कॉल सेंटर, डेटाबेस बनाने का भी प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।