bhojpuri powerstar pawan singh said do not want to live with jyoti singh want divorce ज्योति के साथ नहीं रहना, तलाक चाहिए; कोर्ट में बोले भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार पवन सिह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ज्योति के साथ नहीं रहना, तलाक चाहिए; कोर्ट में बोले भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार पवन सिह

ज्योति सिंह के वकील विष्णु धर पांडेय ने बताया कि पवन सिंह ने न्यायाधीश के समक्ष कहा कि वे ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते हैं। उन्हें तलाक चाहिए। इधर, अधिवक्ता आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि कोर्ट किसी वजह से ज्योति सिंह कोर्ट नहीं पहुंच सकी हैं। 

Thu, 26 March 2026 06:32 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाददाता, आरा
share
ज्योति के साथ नहीं रहना, तलाक चाहिए; कोर्ट में बोले भोजपुरी फिल्मों के पावरस्टार पवन सिह

भोजपुरी फिल्म जगत के पावर स्टार कहे जाने वाले भाजपा नेता पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के तलाक का मामला एक बार फिर अनसुलझा रह गया। बुधवार को ज्योति सिंह के आरा फैमिली कोर्ट नहीं आने के कारण इस मामले में कोई फैसला नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि पवन सिंह दोपहर करीब 2.20 बजे न्यायालय के समक्ष हाजिर हुए। उन्होंने न्यायाधीश के समक्ष अपना पक्ष रखा और ज्योति सिंह के साथ नहीं रहने की बात कही है। पवन सिंह करीब 40 मिनट तक न्यायालय में ज्योति सिंह का इंतजार करते रहे।

न्यायालय की पहल पर काउंसिलिंग के बाद भी इनके बीच सुलह नहीं हो पा रही है। ऐसे में परिवार न्यायालय की ओर से रीकाउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू की गयी है। इसे लेकर कोर्ट की ओर से पवन सिंह और ज्योति सिंह को 25 मार्च को बुलाया गया था। निर्धारित तिथि को पवन सिंह कोर्ट पहुंचे, लेकिन इस बार ज्योति सिंह उपस्थित नहीं हो सकीं। इस कारण रीकाउंसिलिंग नहीं हो सकी। अब परिवार न्यायालय की ओर से आगामी 5 मई की तिथि निर्धारित की गयी है। माना जा रहा है कि 5 मई को कोई फैसला आ सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के स्कूल में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' अनिवार्य, नीतीश सरकार का फरमान

ज्योति सिंह के वकील विष्णु धर पांडेय ने बताया कि पवन सिंह ने न्यायाधीश के समक्ष कहा कि वे ज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहते हैं। उन्हें तलाक चाहिए। इधर, अधिवक्ता आदित्य नारायण सिंह ने बताया कि कोर्ट की ओर से 25 मार्च की तिथि तय की गयी थी। किसी कारणवश ज्योति सिंह कोर्ट नहीं पहुंच सकीं। अब न्यायालय की ओर से 5 मई की तिथि निर्धारित की गयी है।

बता दें कि इससे पहले 11 फरवरी को ज्योति सिंह कोर्ट पहुंची थीं, लेकिन उस दिन पवन सिंह के नहीं आने के कारण कोई फैसला नहीं हो सका था। बताया जा रहा है कि अभिनेता पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच वर्ष 2022 से ही तलाक का मामला चल रहा है। परिवार न्यायालय की पहल पर पूर्व में काउंसिलिंग भी करायी गयी थी। इसके बाद भी सुलह पर बात नहीं हो सकी। हालांकि लोकसभा चुनाव के पूर्व सुलह की बात को काफी बल मिला था। लोकसभा चुनाव के समय दोनों को साथ में देखा भी गया था, लेकिन उसके बाद दोनों के बीच विवाद काफी गहरा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन करें अप्लाई, क्या है तरीका
ये भी पढ़ें:बिहार के प्रवासी मजदूरों के लिए पटना में कॉल सेंटर, डेटाबेस बनाने का भी प्लान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।