Anant Singh met Nitish Kumar at Ashok Chaudhary house after Lalan Singh Singh road show in Mokama ललन सिंह संग रोड शो के बाद नीतीश कुमार से मिले अनंत, अशोक चौधरी के घर हुई मुलाकात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ललन सिंह संग रोड शो के बाद नीतीश कुमार से मिले अनंत, अशोक चौधरी के घर हुई मुलाकात

पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रविवार की सुबह मंत्री अशोक चौधरी के घर पर मुलाकात हुई। 

Sun, 31 Aug 2025 12:53 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
ललन सिंह  संग रोड शो के बाद नीतीश कुमार से मिले अनंत, अशोक चौधरी के घर हुई मुलाकात

बिहार में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। इसे लेकर सियासी गतिविधियों का दौर काफी तेज हो गया है। कुछ दिनों पहले जेल से निकले पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से रविवार की सुबह मुलाकात हुई। इस दौरान भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी भी मौजूद थे। इससे पहले शनिवार को मोकामा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ अनंत सिंह का रोड शो हुआ। अगले दिन रविवार को नीतीश कुमार से अनंत सिंह की मुलाकात को सियासी नजरिए से बेहद अहम माना जा रहा है। इससे पहले 10 अगस्त को भी अनंत सिंह नीतीश कुमार से मिले थे।

जेल से निकलते ही अनंत सिंह ने मोकामा से खुद चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उन्होंने तेजस्वी यादव की जमानत जब्त करा देने का भी दावा किया था। मोकामा से अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी वर्तमान विधायक हैं। अनंत सिंह के जेल जाने के बाद खाली हुई सीट पर नीलम देवी को राजद ने टिकट दिया था। लेकिन, बीजेपी संग सरकार के फ्लोर टेस्ट में नीलम देवी जदयू के खेमे में आ गईं। अनंत सिंह भी नीतीश कुमार की खुलकर प्रशंसा करते हैं। कहा जाता है कि सरकार की मदद से ही अनंत सिंह को एके 47 केस में बेल मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह के घर पहुंचे ललन सिंह, चुनाव से पहले मोकामा में रोड शो करने निकले

जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह अनंत सिंह अशोक चौधरी के आवास पर मिलने गए थे। सीएम भी वहीं पहुंच गए। अशोक चौधरी की मौजूदगी में अनंत सिंह और नीतीश कुमार आमने सामने आए। अनंत सिंह ने आगे बढ़कर नीतीश कुमार का अभिवादन किया। नीतीश कुमार ने भी हाथ जोड़कर जवाब दिया। दोनों एक दूसरे के आमने सामने मुस्काते हुए नजर आए। इस मुलाकात को मोकामा सीट पर अनंत सिंह की दावेदारी को पुख्ता करता माना जा रहा है। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई, इसे लेकर कोई जानकारी बाहर नहीं आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खचरी है, मोकामा में काम नहीं की; MLA बीवी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे अनंत सिंह

शनिवार को जेडीयू के नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह अनंत सिंह के आवास पर पहुंचे थे। वहीं से दोनों मोकामा गए और कई घंटों का रोड शो किया। दोनों नेता काफी देरतक साथ रहे। कहा जा रहा है कि अनंत सिंह और सोनू-मोनू के बीच अदावत को खत्म कराने का भी प्रयास किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM नीतीश से मिले अनंत सिंह, जेल से बाहर आने से बाद पहली मुलाकात,15 मिनट चली बैठक
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने अशोक चौधरी को अपने तबेले में ले जाकर दिखाई भैंसें, चाय पर भी चर्चा
ये भी पढ़ें:तेजस्वी के खिलाफ मुझे उतारें नीतीश, जमानत जब्त करा देंगे; अनंत सिंह बोले
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।