Lalan Singh reached Anant Singh house for road show in Mokama before Assembly polls सुबह-सुबह अनंत सिंह के घर पहुंचे ललन सिंह, चुनाव से पहले मोकामा में रोड शो करने निकले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सुबह-सुबह अनंत सिंह के घर पहुंचे ललन सिंह, चुनाव से पहले मोकामा में रोड शो करने निकले

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह शनिवार सुबह पटना में बाहुबली अनंत सिंह के आवास पर पहुंचे। यहां से दोनों नेता एक ही गाड़ी में सवार होकर मोकामा में रोड शो करने के लिए निकले। अनंत सिंह जेडीयू के टिकट पर मोकामा से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं।

Sat, 30 Aug 2025 01:21 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सुबह-सुबह अनंत सिंह के घर पहुंचे ललन सिंह, चुनाव से पहले मोकामा में रोड शो करने निकले

केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह शनिवार सुबह पटना में बिहार के चर्चित बाहुबली और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह के घर पहुंचे। यहां से दोनों नेता गाड़ी में सवार होकर मोकामा की तरफ बढ़े। बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मोकामा में ललन सिंह और अनंत सिंह रोड शो कर रहे हैं। आगामी चुनाव में एनडीए के लिए मोकामा और आसपास के क्षेत्र में मजबूत समीकरण बनते दिख रहे हैं। अनंत सिंह मोकामा से जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार ललन और अनंत सिंह का रोड शो बाढ़ के सबनिमा से शुरू हुआ जो मोकामा तक चलेगा। इस दौरान समर्थकों ने नेताओं का फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। पटना से मोकामा के लिए निकलते समय गाड़ी की अगली सीट पर ललन सिंह बैठे, जबकि अनंत सिंह पिछली सीट पर बैठे नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने अशोक चौधरी को अपने तबेले में ले जाकर दिखाई भैंसें, चाय पर भी चर्चा

मोकामा गोलीकांड में सोनू-मोनू गैंग के साथ हुई गैंगवार के मामले में अनंत सिंह जेल में बंद थे। पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद वे 6 अगस्त को जेल से रिहा हुए थे। पिछले दिनों अनंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में मोकामा से खुद जेडीयू के टिकट पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। साथ ही यहां से मौजूदा विधायक अपनी पत्नी के बारे में बाहुबली ने कहा कि नीलम देवी ने बढ़िया काम नहीं किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खचरी है, मोकामा में काम नहीं की; MLA बीवी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे अनंत सिंह

मोकामा सीट मुंगेर लोकसभा में आती है, जहां से ललन सिंह सांसद हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह ने लालू एवं तेजस्वी यादव की आरजेडी से चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की थी। इसके बाद एके-47 केस में उन्हें कोर्ट से सजा हो गई और फिर जेल जाना पड़ा। इसके बाद उनकी विधायकी चली गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM नीतीश से मिले अनंत सिंह, जेल से बाहर आने से बाद पहली मुलाकात,15 मिनट चली बैठक

2022 में जब मोकामा सीट पर उपचुनाव हुए तो आरजेडी ने अनंत सिंह की पत्नी को मैदान में उतारा और वह जीत गईं। उस समय बिहार में महागठबंधन की सरकार थी। पिछले साल जब बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ, तो नीलम देवी ने पाला बदल दिया और महागठबंधन छोड़ एनडीए में आ गई थीं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।