Anant Singh says his wife Mokama MLA Neelam Devi failed to do good work खचरी है, मोकामा में बढ़िया काम नहीं की; MLA पत्नी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे अनंत सिंह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

खचरी है, मोकामा में बढ़िया काम नहीं की; MLA पत्नी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे अनंत सिंह

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह जेल से निकलने के बाद ताबड़तोड़ बयान दे रहे हैं। राजद नेता तेजस्वी यादव के मोकामा से लड़ने पर उनकी जमानत जब्त कराने की चुनौती देने वाले अनंत सिंह ने विधायक पत्नी नीलम देवी के कामकाज को खराब बताया है।

Fri, 8 Aug 2025 04:30 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
खचरी है, मोकामा में बढ़िया काम नहीं की; MLA पत्नी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे अनंत सिंह

मोकामा के बहुचर्चित विधायक अनंत सिंह जेल से निकलने के बाद ताबड़तोड़ बयानबाजी से चर्चा में लौट आए हैं। सबसे पहले अनंत सिंह ने मोकामा सीट से 2025 का चुनाव खुद ही लड़ने का ऐलान किया। फिर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव को चुनौती देने लगे कि वो अगर मोकामा से लड़ते हैं तो जमानत जब्त करा देंगे। अब अनंत सिंह मोकामा से मौजूदा विधायक और अपनी पत्नी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे हैं। उन्होंने कहा कि नीलम ने बढ़िया काम नहीं किया है।

अनंत सिंह ने बीवी नीलम देवी को फिर से लड़ाने के सवाल पर मीडिया से कहा- “नहीं। बढ़िया काम नहीं की। गुस्सा नहीं है पत्नी से लेकिन बढ़िया काम नहीं की। जनता से मिली-जुली नहीं।” जब पत्रकार ने अनंत से पूछा कि वो पत्नी के खिलाफ क्यों बोल रहे हैं तो उन्होंने कहा- “पत्नी रहे खचरी तो उसका कहें शुद्धा। कोई खचर है तो शुद्धा कहें।” इस बयान पर जब यह पूछा गया कि घर जाने पर पत्नी नाराज नहीं होगीं तो अनंत सिंह ने कहा कि जो बोले हैं, वाजिब बोले हैं।

नीलम देवी नहीं लड़ेंगी मोकामा! अनंत सिंह ने जेल से निकलते ही किया खुद लड़ने का ऐलान कर दिया

अनंत सिंह दो दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर निकले हैं। इसी साल जनवरी में मोकामा के पचमहला इलाके में एक गोलीमारी केस में आरोपी बनाए जाने के बाद अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उसी केस में पटना हाईकोर्ट ने उन्हें 5 अगस्त को जमानत दी थी।

अनंत सिंह को AK-47 केस में पटना हाईकोर्ट ने बरी किया, जेल से रिहा होंगे बाढ़ के 'छोटे सरकार'

मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह साल 2005 से 2020 तक लगातार पांच बार चुनाव जीते हैं। 2022 में एके 47 वाले केस में सजा होने के बाद अनंत सिंह की विधायकी खत्म हो गई थी। इसके बाद 2022 में उनकी पत्नी नीलम देवी राजद के टिकट पर उपचुनाव जीती थीं। नीलम को अनंत सिंह ने 2019 में कांग्रेस के टिकट पर मुंगेर से लोकसभा चुनाव भी लड़ाया था लेकिन वो ललन सिंह से हार गईं।

तेजस्वी के खिलाफ मुझे उतारें नीतीश, जमानत जब्त करा देंगे; अनंत सिंह ने लालू-राबड़ी पर भी हमला किया

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब जनवरी 2024 में महागठबंधन छोड़कर एनडीए में लौटे तो बहुमत परीक्षण के दौरान नीलम देवी राजद का पाला छोड़कर सरकार के साथ खड़ी हो गईं। फिर उसी साल अगस्त में अनंत सिंह एके 47 केस में बरी हो गए। लेकिन इस साल जनवरी में पचमहला में सोनू-मोनू गैंग से गोलीबारी में उन्हें फिर जेल जाना पड़ा। अब वो जमानत पर बाहर हैं और फिर से चुनाव लड़ने को तैयार दिख रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह पर हुई फायरिंग में शामिल टीटू धमाका दिल्ली से अरेस्ट, 14 केस हैं दर्ज
ये भी पढ़ें:3 करोड़ की लैंड क्रूजर से चलेंगे 'छोटे सरकार', अनंत सिंह की दिल्ली से आई कार
ये भी पढ़ें:मोकामा का टिकट हमारे पास, 20 दिन में जेल से… शादी में पैरोल पर अनंत सिंह का दावा
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह पर गोली चलवाने वाले विवेका पहलवान की मौत, गैंगवार में गिरी थीं लाशें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।