Anant Singh attacls on Lalu Rabri Tejaswi says Nitish will become CM तेजस्वी के खिलाफ मुझे उतारें नीतीश, जमानत जब्त करा देंगे; अनंत सिंह ने लालू-राबड़ी पर भी हमला किया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी के खिलाफ मुझे उतारें नीतीश, जमानत जब्त करा देंगे; अनंत सिंह ने लालू-राबड़ी पर भी हमला किया

अनंत सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव इस जन्म में मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। उन्हें अगला जन्म लेना पड़ेगा।

Thu, 7 Aug 2025 10:57 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
तेजस्वी के खिलाफ मुझे उतारें नीतीश, जमानत जब्त करा देंगे; अनंत सिंह ने लालू-राबड़ी पर भी हमला किया

मोकामा के पूर्व विधायक छोटे सरकार अनंत सिंह बेल पर जेल से रिहा हो गए हैं। बाहर आते ही उन्होंने चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी। अब उन्होंने तेजस्वी यादव के खिलाफ बड़ा बयान दिया है। कहा है कि जेडीयू तेजस्वी यादव के खिलाफ उतारती है तो नेता प्रतिपक्ष की जमानत जब्त करा देंगे। यह भी कहा कि नीतीश कुमार ही 2025 चुनाव में मुख्यमंत्री बनेंगे। रोजगार के तेजस्वी के क्रेडिट लेने पर लालू यादव और राबड़ी देवी पर तंज कसा।

बुधवार को अनंत सिंह बेऊर जेल से बाहर निकले। गुरुवार को वे अपने चुनावी क्षेत्र मोकामा पहुंचे। निकलते समय अनंत सिंह ने एक न्यूज चैनल से बात की और अपनी योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता से मिलने जा रहे हैं। कहा कि चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव इस जन्म में मुख्यमंत्री नहीं बन सकते। उन्हें अगला जन्म लेना पड़ेगा। तेजस्वी यादव को कौन वोट देगा जो नीतीश कुमार से टक्कर ले रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीलम देवी नहीं लड़ेंगी मोकामा! बाहुबली अनंत सिंह ने जेल से निकलते ही किया ऐलान

उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए वे चौबीसों घंटे तैयार हैं। उनके खिलाफ पार्टी टिकट दे तो लड़ जाएंगे। तेजस्वी यादव को मोकामा आने की चुनौती देते हुए कहा कि वे आ जाएं यहां, जमानत जब्त करा के भेज देंगे। 17 महीने में रोजगार देने के तेजस्वी के दावे पर कहा कि अपने बाबू-मैया से रोजगार क्यों नहीं दिलवा दिया। नीतीश कुमार से बेहतर मुख्यमंत्री बिहार में पैदा नहीं लिया। तेजस्वी यादव अगले जन्म की तैयारी करें। इस चुनाव में राजद को 12 से 15 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह पर हुई फायरिंग में शामिल टीटू धमाका दिल्ली से अरेस्ट, 14 केस हैं दर्ज

अनंत सिंह सोनू-मोनू गैंग कांड में जेल में थे। सभी मामलों में बेल मिलनेे के बाद उन्हें बुधवार को रिहा किया गया। मोकामा से उनकी पत्नी नीलम देवी फिलहाल विधायक हैं। अगला चुनाव वे खुद लड़ेंगे। उन्होंने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। उनकी पत्नी राजद के टिकट पर विधायक बनी थीं लेकिन. पिछले साल फ्लोर टेस्ट के दौरान जदयू के खेमे में चली गई थीं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।