Anant Singh met CM Nitish first meeting after coming out of jail meeting lasted for 15 minutes सीएम नीतीश से मिले अनंत सिंह, जेल से बाहर आने से बाद पहली मुलाकात, 15 मिनट चली बैठक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीएम नीतीश से मिले अनंत सिंह, जेल से बाहर आने से बाद पहली मुलाकात, 15 मिनट चली बैठक

बाहुबली और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सीएम हाउस में करीब 15 मिनट बैठक चली। जिसके बाद मीडिया से बिना बात किए अनंत सिंह वहां से निकल गए। अनंत सिंह ने मोकामा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

Sat, 9 Aug 2025 05:58 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
सीएम नीतीश से मिले अनंत सिंह, जेल से बाहर आने से बाद पहली मुलाकात, 15 मिनट चली बैठक

मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। सीएम हाउस में करीब 15 मिनट तक बैठक चली। बाहर निकलने के दौरान अनंत सिंह ने मीडिया से कोई बात नहीं की। और सीधे घर की तरफ निकल गए। बेऊर जेल से बाहर आने के बाद अनंत सिंह की सीएम से पहली मुलाकात है। चर्चा है कि मोकामा से जेडीयू उम्मीदवार के तौर पर अनंत सिंह ने अपनी दावेदारी पेश की है।

आपको बता दें जेल से बाहर निकलने के बाद ही अनंत सिंह ने मोकामा से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि, वो नीतीश की जेडीयू से चुनाव लड़ेंगे। उन्होने कहा था कि अगर पार्टी तेजस्वी के खिलाफ मुझे उतारती है तो मैं उनकी जमानत जब्त करवा दूंगा। यही नहीं अनंत सिंह ने आगामी चुनाव में आरजेडी के 15 सीटों में सिमटने का दावा किया था, और कहा था कि नीतीश कुमार ही दोबारा बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खचरी है, मोकामा में काम नहीं की; MLA बीवी नीलम देवी पर ही भड़कने लगे अनंत सिंह
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह पर हुई फायरिंग में शामिल टीटू धमाका दिल्ली से अरेस्ट, 14 केस हैं दर्ज
ये भी पढ़ें:3 करोड़ की लैंड क्रूजर से चलेंगे 'छोटे सरकार', अनंत सिंह की दिल्ली से आई कार

आपको बता दें पटना हाईकोर्ट ने चर्चित पंचमहला गोलीबारी मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह को जमानत दी है। बीती 22 जनवरी को जब सोनू और मोनू ने मुकेश सिंह के घर में ताला लगा दिया तब मुकेश ने अनंत सिंह से मदद मांगी। मुकेश पर आरोप लगाया गया कि उनके ईंट भट्ठे में मुंशी का काम करता था और 68 लाख रुपये का गबन किया है। इसके बाद अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ सोनू-मोनू से बात करने नौरंगा गांव पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई थी।

23 जनवरी को मुकेश के घर पर दोबारा गोलीबारी हुई। इसके बाद पुलिस ने मोनू को गिरफ्तार कर भागलपुर जेल भेज दिया। इस मामले में अनंत सिंह के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए थे। पूर्व विधायक ने बाढ़ कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था। उसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में लेते हुए बेऊर जेल भेज दिया गया। पटना के एमपी-एमएलए कोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने कोर्ट में सरेंडर किया, फिर जेल गए; सोनू सिंह पहले ही गिरफ्तार
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह ने गोली चलाई, FIR में नाम है; खूब बरसे सोनू-मोनू के पिता
ये भी पढ़ें:भगवान है जनता, जुल्म होगा तो रहेंगे साथ; अनंत सिंह ने बताई गैंगवार की कहानी

2020 के चुनाव में अनंत सिंह आरजेडी के टिकट पर मोकामा से लड़े थे, और चुनाव जीते थे। लेकिन आपराधिक मामले में सजा होने के बाद विधायकी चली गई थी। मोकामा सीट पर हुए उपचुनाव में अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी राजद की प्रत्याशी बनीं, और चुनाव जीत गई। लेकिन इस बार अनंत सिंह ने जेडीयू से चुनाव लड़ने की बात कही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।