alok kumar singh appointed rlm bihar chief upendra kushwaha says party will remain in power alliance रालोमो के बिहार चीफ बने आलोक कुमार सिंह, उपेंद्र कुशवाहा बोले- सत्ता में हिस्सेदार बने रहेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रालोमो के बिहार चीफ बने आलोक कुमार सिंह, उपेंद्र कुशवाहा बोले- सत्ता में हिस्सेदार बने रहेंगे

Upendra Kushwaha News: रालोमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि रालोमो सत्ता में हिस्सेदार बनी रहेगी। उन्होंने विधायक आलोक कुमार सिंह को रालोमो का नया प्रदेश चीफ घोषित किया।

Sun, 7 June 2026 02:19 PMJayendra Pandey लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
रालोमो के बिहार चीफ बने आलोक कुमार सिंह, उपेंद्र कुशवाहा बोले- सत्ता में हिस्सेदार बने रहेंगे

Upendra Kushwaha News: बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर मची सियासी हलचल के बीच राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) और इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा इस समय जबरदस्त चर्चाओं में हैं। दरअसल, चर्चाओं की सबसे बड़ी वजह यह है कि उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश वर्तमान में सरकार में मंत्री हैं, लेकिन इस बार एमएलसी चुनाव में एनडीए (NDA) गठबंधन ने उन्हें अपना उम्मीदवार नहीं बनाया है। टिकट न मिलने के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह बात तेजी से फैल रही है कि दीपक प्रकाश को जल्द ही अपने मंत्री पद से इस्तीफा देना होगा या उन्हें पद से हटना पड़ेगा। इन तमाम विपरीत चर्चाओं और झटकों के बावजूद उपेंद्र कुशवाहा ने रविवार को पटना में एक बड़ा राजनीतिक दावा ठोक दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं बिहार की डॉ. स्मृति स्पर्श? 12वें राष्ट्रीय YUVA ISAR सम्मेलन में सम्मान

उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि रालोमो बिहार में सत्ता की मजबूत हिस्सेदार है और आगे भी सरकार में उनकी यह हिस्सेदारी पूरी मजबूती के साथ बनी रहेगी। हालांकि, बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश अभी बिहार विधानसभा या विधान परिषद के सदस्य नहीं हैं। नियम के मुताबिक, मंत्री पद पर बने रहने के लिए उन्हें शपथ लेने के छह महीने के अंदर किसी भी सदन का सदस्य बनना जरुरी है। लेकिन अब एमएलसी चुनाव में एनडीए ने उन्हें सीट ही नहीं दी है। इसके बाद निकट भविष्य में चुनाव भी नहीं है। जाहिर है ऐसे में दीपक प्रकाश का मंत्री पद पर बने रहना मुश्किल है।

पटना महाधिवेशन में विधायक आलोक कुमार सिंह बने नए प्रदेश चीफ

उपेंद्र कुशवाहा रविवार को पटना के रवींद्र भवन में आयोजित पार्टी के राज्य महाधिवेशन को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने गठबंधन और सत्ता में बने रहने के दावे के साथ-साथ संगठन को लेकर भी एक बहुत बड़ी घोषणा की। उपेंद्र कुशवाहा ने सार्वजनिक मंच से पार्टी के नए बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में विधायक आलोक कुमार सिंह के नाम का औपचारिक ऐलान किया। आलोक कुमार सिंह को बिहार संगठन की कमान सौंपते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी अब नए तेवर और कलेवर के साथ सूबे के कोने-कोने में अपनी पकड़ मजबूत करेगी।

स्वास्थ्य मंत्री निशांत को मिले डिप्टी सीएम की कमान:उपेंद्र कुशवाहा

इसी महाधिवेशन के दौरान उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार सरकार के आंतरिक समीकरणों को लेकर भी एक बड़ा और दिलचस्प बयान देकर राजनीतिक सरगर्मी को और बढ़ा दिया है। उपेंद्र कुशवाहा ने जेडीयू नेतृत्व को एक बड़ी सलाह देते हुए कहा कि वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री निशांत को बिहार का उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए था। उन्होंने पुरजोर तरीके से पैरवी करते हुए कहा कि अगर निशांत को डिप्टी सीएम की कमान सौंपी जाती, तो यह पूरी तरह से खुद जेडीयू के राजनीतिक हित की बात होती। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री निशांत को डिप्टी सीएम बनाए जाने की मांग बिहार की सियासत में पहली बार नहीं उठी है, बल्कि इससे पहले भी जेडीयू के ही कई जमीनी कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता लगातार उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी देने की वकालत करते रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:‘जल्द ही सब NDA के साथ होंगे', I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर संतोष सुमन का बड़ा दावा
ये भी पढ़ें:बिहार में घोटाला, सॉफ्टवेयर हैक कर बेच डाला 350 करोड़ का बालू; EOU कर रही जांच
ये भी पढ़ें:बिहार में हॉस्टल से 3 छात्र लापता, नाइट गार्ड पर पुलिस और निदेशक के बोल अलग-अलग
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।