Who is Dr Smriti Sparsh from Bihar Honored at the 12th National YUVA ISAR Conference कौन हैं बिहार की डॉक्टर स्मृति स्पर्श? 12वें राष्ट्रीय YUVA ISAR सम्मेलन में मिला सम्मान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कौन हैं बिहार की डॉक्टर स्मृति स्पर्श? 12वें राष्ट्रीय YUVA ISAR सम्मेलन में मिला सम्मान

इस अवसर पर डॉ. स्मृति स्पर्श ने कहा कि यह सम्मान बिहार के उन हजारों परिवारों को समर्पित है जिन्होंने स्मृति IVF पर विश्वास किया और अपने माता-पिता बनने के सपने को साकार करने के लिए संस्थान को चुना।

Sun, 7 June 2026 04:59 AMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन हैं बिहार की डॉक्टर स्मृति स्पर्श? 12वें राष्ट्रीय YUVA ISAR सम्मेलन में मिला सम्मान

बिहार के चिकित्सा जगत के लिए गर्व का विषय है। आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. स्मृति स्पर्श को बीते पांच जून 2026 को दिल्ली-एनसीआर स्थित गुरुग्राम में आयोजित 12वें राष्ट्रीय YUVA ISAR (Indian Society for Assisted Reproduction) सम्मेलन में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बांझपन एवं सहायक प्रजनन तकनीकों (ART/IVF) के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान, मरीजों के प्रति समर्पित सेवाओं तथा प्रजनन चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रदान किया गया। आपको बता दें कि डॉ. स्मृति बिहार के पटना, बेगूसराय और दरभंगा जैसे शहरों में संचालित स्मृति आईवीएफ की संस्थापक एवं चिकित्सा निदेशक हैं। यह संस्था बांझपन की शिकार महिलाओं की गोद को आईवीएफ तकनीक की मदद से भरता है।

इस अवसर पर डॉ. स्मृति स्पर्श ने कहा कि यह सम्मान बिहार के उन हजारों परिवारों को समर्पित है जिन्होंने स्मृति IVF पर विश्वास किया और अपने माता-पिता बनने के सपने को साकार करने के लिए संस्थान को चुना। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनकी पूरी चिकित्सा टीम की प्रतिबद्धता और निरंतर प्रयासों का परिणाम है।

बिहार में फर्टिलिटी सेवाओं का विस्तृत नेटवर्क

स्मृति IVF आज बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान कर रहा है। संस्थान के केंद्र पटना, दरभंगा, समस्तीपुर, बेगूसराय एवं सीतामढ़ी में संचालित हैं, जहां आधुनिक IVF, ICSI, IUI तथा पुरुष एवं महिला बांझपन उपचार की उन्नत सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन केंद्रों के माध्यम से राज्य के लगभग सभी प्रमुख जिलों पटना, गया, नालंदा, भोजपुर, बक्सर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, सारण, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, बेगूसराय, खगड़िया, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण सहित पूरे बिहार के मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।

बिहार को IVF के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प

डॉ. स्मृति स्पर्श ने कहा कि वर्षों तक बिहार के दंपत्तियों को IVF उपचार के लिए दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य महानगरों की यात्रा करनी पड़ती थी। स्मृति IVF का उद्देश्य आधुनिक प्रजनन चिकित्सा सेवाओं को बिहार के लोगों के लिए उनके अपने राज्य में उपलब्ध कराना है ताकि गुणवत्तापूर्ण उपचार, विशेषज्ञ परामर्श और अत्याधुनिक तकनीक उन्हें स्थानीय स्तर पर प्राप्त हो सके।

सीतामढ़ी में हालिया विस्तार

बिहार के उत्तर एवं मिथिलांचल क्षेत्र के मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्मृति IVF ने हाल ही में सीतामढ़ी में अपने नए केंद्र का शुभारंभ किया है। इससे उत्तर बिहार के हजारों दंपत्तियों को और अधिक सुलभ एवं उन्नत फर्टिलिटी सेवाएं उपलब्ध होंगी।

हजारों परिवारों के जीवन में खुशियों का संचार

स्मृति IVF ने IVF, ICSI, IUI, फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन, पुरुष एवं महिला बांझपन उपचार तथा उन्नत एम्ब्रायोलॉजी सेवाओं के माध्यम से हजारों परिवारों के जीवन में नई खुशियां लाने का कार्य किया है। संस्थान की आधुनिक प्रयोगशाला, अनुभवी विशेषज्ञों की टीम और मरीज-केंद्रित उपचार प्रणाली इसकी प्रमुख विशेषताएं हैं।

बिहार के लिए गर्व का क्षण

चिकित्सा विशेषज्ञों एवं समाज के विभिन्न वर्गों ने डॉ. स्मृति स्पर्श को प्राप्त इस राष्ट्रीय सम्मान को बिहार की उपलब्धि बताते हुए उन्हें बधाई दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह सम्मान बिहार में विकसित हो रही आधुनिक फर्टिलिटी एवं IVF सेवाओं की गुणवत्ता का राष्ट्रीय स्तर पर प्रमाण है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।