After Tej Pratap Rohini upset Lalu daughter condemns insult to Modi mother at Tejashwi rally. तेज प्रताप के बाद रोहिणी नाराज, तेजस्वी की सभा में मोदी की मां के अपमान को लालू की बेटी ने गलत बताया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेज प्रताप के बाद रोहिणी नाराज, तेजस्वी की सभा में मोदी की मां के अपमान को लालू की बेटी ने गलत बताया

रोहिणी आचार्या ने कहा है कि किसी की मां का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। कहा कि हरेक मां-बहन-बेटी के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए अमर्यादित, अभद्र व अश्लील शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए।

Mon, 22 Sep 2025 06:27 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान
share
तेज प्रताप के बाद रोहिणी नाराज,  तेजस्वी की सभा में मोदी की मां के अपमान को लालू की बेटी ने गलत बताया

वैशाली में बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की बिहार अधिकार यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहे जाने का वीडियो वायरल होने पर रोहिणी आचार्या ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा है कि किसी की मां का अपमान नहीं किया जाना चाहिए। रविवार को एक्स पर ट्वीट कर रोहिणी ने कहा कि हरेक मां-बहन-बेटी के प्रति सम्मान का भाव रखते हुए अमर्यादित, अभद्र व अश्लील शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाना चाहिए। इससे पहले तेज प्रताप यादव ने आरोपियों को जेल भेजने की मांग करते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी थी। उन्होंने महुआ के राजद विधायक मुकेश रौशन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया।

रोहिणी ने पार्टी और परिवार से नाराजगी पर भी सफाई दी है। उसने कहा कि मेरे संदर्भ में ट्रोलर्स, उद्दंडों, पेड-मीडिया और पार्टी हड़पने की कुत्सित मंशा रखने वालों के द्वारा फैलाये जा रहे तमाम अफवाह निराधार और मेरी छवि को नुकसान पहुंचाने के मकसद से किए जा रहे दुष्प्रचार का हिस्सा है। गौरतलब है कि एक दिन पहले ही रोहिणी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट से 58 करीबियों को अनफॉलो कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रोहिणी,ऐश्वर्या के साथ BJP? लालू से बोलीं मंत्री रेणु देवी- अपनों अपमान न करें

पहले वे 61 लोगों को फॉलो कर रही थीं। अब तीन को फॉलो कर रही हैं। हालांकि एकाउंट प्राइवेट होने के कारण यह भी पता नहीं चल पा रहा है कि वे तीन लोग कौन हैं जिन्हें रोहिणी फॉलो कर रही हैं। पिछले दिनों रोहिणी आचार्या ने कई भावुक पोस्ट किया जिन पर जमकर बहस हुई। उसके बाद उन्होंने अपने अकाउंट की सेटिंग बदल दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे लिए आत्मसम्मान सबसे ऊपर है.., RJD और परिवार से नाराजगी की अटकलों पर रोहिणी

पीएम मोदी की मां के अपमान का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। बीजेपी के तेवर काफी आक्रामक हैं तो तेजस्वी यादव के करीबी भी उन्हें घेर रहे हैं। मुकेश सहनी ने भी दोषी पर कार्रवाई की मांग की है। तेजस्वी यादव अभी तक इस प्रकरण में खामोश हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तेजस्वी यादव भाषण दे रहे हैं और पीएम की मां के लिए किसी अन्य के द्वारा अपमानजनक शब्द बोले जा रहे हैं। दरभंगा के बाद वैशाली के वीडियो से सियासी खलबली मची है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बहन का जो अपमान करेगा, उस पर सुदर्शन चक्र चलेगा; रोहिणी के लिए तेज प्रताप फायर
ये भी पढ़ें:संजय यादव का विरोध बढ़ा, तेजस्वी के 'आंख-कान' के खिलाफ तेज प्रताप के बाद रोहिणी!
ये भी पढ़ें:रोहिणी ने संजय यादव का सिस्टम हिलाया? तेजस्वी की कुर्सी पर अब दलित नेता बिठाए गए
ये भी पढ़ें:शादी की बाते नहीं, सुहागरात किसके साथ; तेजस्वी के पक्ष में रोहिणी क्या बोल गईं
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।