Administration on alert for PM Modi Siwan rally 25 officers deployed CS holds review meeting पीएम मोदी की सीवान रैली पर प्रशासन अलर्ट, बिप्रसे के 25 अधिकारियों की तैनाती, सीएस ने की समीक्षा बैठक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी की सीवान रैली पर प्रशासन अलर्ट, बिप्रसे के 25 अधिकारियों की तैनाती, सीएस ने की समीक्षा बैठक

पीएम मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे है। 20 जून को सीवान में बड़ी जनसभा करेंगे। जिसके लिए प्रशासन की तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 25 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है।

Fri, 13 June 2025 09:31 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पीएम मोदी की सीवान रैली पर प्रशासन अलर्ट, बिप्रसे के 25 अधिकारियों की तैनाती, सीएस ने की समीक्षा बैठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर बिहार दौरे पर आ रहे हैं। 20 जून को सीवान में बड़ी जनसभा करेंगे। इस दौरान 10 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। जिसके मद्देनजर प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शनिवार को मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे के पूर्व तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित जिलाधिकारियों को कई टास्क भी सौंपे। पीएम के बिहार दौरे को देखते हुए मुख्य सचिव ने शुक्रवार को सीवान, गोपालगंज और छपरा के जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग कर तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी भी उपस्थित रहे।

पीएम मोदी की सीवान के पचरूखी प्रखंड के जसरौली खर्ग गांव में संभावित जनसभा को लेकर राज्य सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा (बिप्रसे) के 25 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की है। इन्हें 18 जून को सिवान समाहरणालय में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा शुक्रवार को इन पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति का आदेश जारी किया गया। इन्हें सीवान के जिलाधिकारी के निर्देश पर काम करने को कहा गया है। जिसमें पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सारण, बक्सर, भोजपुर, गोपालगंज, औरंगाबाद,पटना सहित अन्य जिलों में तैनात पदाधिकारी शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी 20 जून को सिवान में, सौगात और रैली साथ-साथ, तीन महीने में तीसरा दौरा
ये भी पढ़ें:अमित शाह का बिहार दौरा टला, अब पीएम मोदी के बाद आएंगे गृह मंत्री
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले भाजपा का दलित कार्ड! बिहार में कराएगी रविदास सम्मेलन
ये भी पढ़ें:मोदी जी 50 बार, राहुल गांधी बचपन से पचपन तक कितनी बार? पूछ रहे दिलीप जायसवाल

इससे पहले 29 और 30 मई को प्रधानमंत्री बिहार दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया और बिहटा में बनने वाले एयरपोर्ट का भी शिलान्यास किया। पटना में पीएम मोदी का रोड शो भी हुआ था। प्रधानमंत्री 24 अप्रैल को भी बिहार दौरे पर आए थे। इस दौरे में पीएम नरेंद्र मोदी मधुनबी रैली को संबोधित किया था। वहीं से पहलगाम आतंकी हमले पर आंतकियों को चेताते हुए कहा था कि कल्पना से भी बड़ी सजा दी जाएगी। जिसके बाद ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया था। जिसके तरह आतंकियों के कैंप को तबाह कर दिया था। और 100 से ज्यादा आतंकी ढेर हुए थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।