BJP Dalit card before elections Will organise Ravidas conference in Bihar Jaiswal told the dates चुनाव से पहले भाजपा का दलित कार्ड! बिहार में कराएगी रविदास सम्मेलन, जायसवाल ने बताईं तारीखें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चुनाव से पहले भाजपा का दलित कार्ड! बिहार में कराएगी रविदास सम्मेलन, जायसवाल ने बताईं तारीखें

बिहार चुनाव से पहले भाजपा ने दलित कार्ड खेल दिया है। राज्य के सभी जिलों में बीजेपी संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन सह सम्मान समारोह करेगी। जिसकी तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है।

Sun, 1 June 2025 05:28 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
चुनाव से पहले भाजपा का दलित कार्ड! बिहार में कराएगी रविदास सम्मेलन, जायसवाल ने बताईं तारीखें

बिहार चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने दलित कार्ड खेल दिया है। राज्य के सभी जिलों में बीजेपी संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन सह सम्मान समारोह करेगी। जिसकी जिलेवार तारीखें भी तय कर दी गई हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द ही पटना में रविदास समाज के लोगों का एक सम्मेलन होगा, जिसमें लाखों लोग शामिल होंगे। साथ ही बिहार के सभी जिलों में संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन सह सम्मान समारोह होंगे। भाजपा प्रदेश कार्यालय में रविवार को सामाजिक संपर्क अभियान के अंतर्गत रविदास समाज की एक बैठक में उन्होंने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि 20 जून को बेगूसराय, 22 को समस्तीपुर, को मधुबनी, 29 को बगहा और भागलपुर, 30 को सहरसा, छह जुलाई को मुजफ्फरपुर और सीवान, सात को दरभंगा, 13 को गया, 16 को बांका, 18 को अरवल, 20 को खगड़िया और सीतामढ़ी तथा 31 जुलाई को गोपालगंज में यह सम्मेलन होगा। आपको बता दें राज्य में रविदास समाज की आबादी करीब 5 फीसदी के आसपास है। जो एक ठीक-ठाक वोटबैंक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सवर्ण, महादलित के बाद मछुआरा आयोग का गठन, नीतीश सरकार का चुनावी खेला!
ये भी पढ़ें:नीतीश सरकार का चुनावी दांव! मनोज महादलित आयोग, देवेंद्र SC कमीशन उपाध्यक्ष बने
ये भी पढ़ें:बिहार एससी कमीशन में चिराग पासवान के बहनोई और मांझी के दामाद सेट

इससे पहले भाजपा ने निषाद वोट बैंक को साधने की भी रणनीति बनाई है। बीजेपी राज्य के हर प्रमंडल में मछुआरा सम्मेलन करेगी। जो 10 जून को मुजफ्फरपुर से शुरू होकर 10 जुलाई को पटना में खत्म होगा। इस बीच कटिहार, दरभंगा, मोतिहारी, समस्तीपुर, और खगड़िया में भी आयोजन होंगे। बिहार में लगभग 8-9 फीसदी निषाद समाज की आबादी है। वहीं नीतीश सरकार ने मछुआरा आयोग का भी गठन कर दिया है। जिसे मुकेश सहनी के प्रभाव वाले मल्लाह वोट बैंक में सेंधमारी के तौर पर देखा जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।